महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अब जनता किसके हाथ में सत्ता की चाबी सौंपती है इसका पता 24 अक्तूबर को चलेगा। चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। बॉलीवुड के कई सितारे वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे। इनमें आमिर खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, प्रीति जिंटा और गुलजार का नाम प्रमुख है।
महाराष्ट्र चुनाव: गौरी संग शाहरुख तो अभिषेक के साथ दिखीं ऐश्वर्या, वोट डालने उमड़ा बॉलीवुड
यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव से वोट डाला।
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में वोट देने पहुंचीं।
#MaharashtraAssemblyPolls: Actor & BJP MP from Gorakhpur (UP) Ravi Kishan & actress Padmini Kolhapure cast their votes at polling booths in Mumbai's Goregaon & Andheri (West) constituency, respectively. pic.twitter.com/U1tKD18sYM
मुंबई की अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपना वोट डाला।
Mumbai: Actress Shubha Khote after casting her vote for the Andheri West constituency. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/mr5ATyZZIY
आमिर खान की पत्नी किरण राव वोट देने के बाद पोज देती हुईं।