फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, पहले इन फिल्मों ने छुआ ये मुकाम

Mon, 21 Oct 2019 04:49 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 21 Oct 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Films which have grossed whooping 300 crore apart from war
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वॉर 2019 में 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने पिछले शुक्रवार को 2.80 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़ और रविवार को 5.60 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल 301.75 करोड़ रुपये कमा लिए है। इसके साथ ही वॉर, सुल्तान और टाइगर जिंदा है के बाद यशराज फिल्म्स की तीसरी फिल्म बन गई है जिसने 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Films which have grossed whooping 300 crore apart from war
bahubali song

300 करोड़ के क्लब की बात करें तो वॉर के अलावा इस लिस्ट में सात और हिंदी फिल्मों का नाम है। वहीं बाहुबली को मिलाकर यह आंकड़ा आठ का हो जाता है जो हिंदी भाषा में 500 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इकलौती फिल्म है।

Films which have grossed whooping 300 crore apart from war
sultan

वर्ष फिल्म
2014 पीके
2015 बजरंगी भाईजान
2016 सुल्तान
2016 दंगल
2017 टाइगर जिंदा है
2018 पद्मावत
2018 संजू
2019 वॉर

विज्ञापन
विज्ञापन
Films which have grossed whooping 300 crore apart from war
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने कहा, दर्शकों से इस तरह का प्यार और प्रशंसा प्राप्त कर बेहद खुशी हो रही है। वॉर का निर्माण का मकसद देश को उसकी सबसे बड़ी मूल एक्शन फिल्म देना था। पूरी टीम बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे परिणाम से बेहद खुश है। दरअसल जब आपकी फिल्म में इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार हों तो आप उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरे और एक बड़ा मुकाम हासिल करे। हम इस बात से बेहद खुश हैं कि वॉर देश की एक अभूतपूर्व फिल्म बन गई है। हमारे लिए यह जश्न मनाने का क्षण है।

विज्ञापन
Films which have grossed whooping 300 crore apart from war
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि यशराज बैनर की इस फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड 53.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। फिल्म ने मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ और सात दिनों में 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं वॉर के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक करीब 350 रुपये की कमाई की है। उम्मीद जताई जा रही है कि जब तक दिवाली के मौके पर दूसरी फिल्में रिलीज नहीं हो जाती हैं तब तक वॉर की ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed