{"_id":"5dad5d6e8ebc3e017f1e7c75","slug":"monday-flashback-when-rumors-of-rekha-and-akshay-kumar-raveena-tandon-blast-on-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेखा की अक्षय से बढ़ती नजदीकियां देख तिलमिला उठी थीं रवीना, कहा था- 'मैं उन्हें हद में रहने...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेखा की अक्षय से बढ़ती नजदीकियां देख तिलमिला उठी थीं रवीना, कहा था- 'मैं उन्हें हद में रहने...'
साल 1994 में 'मोहरा' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं । इन दोनों के रिश्ते में उस समय दरार आ गई जब अक्षय का नाम रेखा के साथ जोड़ा जाने लगा । ये बात उन दिनों की है जब अक्षय फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में रेखा और अक्षय कुमार के अलावा रवीना भी लीड रोल में थीं।
2 of 6
akshay kumar raveena tandon
रवीना, अक्षय के साथ खुश थीं और सब अच्छा चल रहा था। लेकिन रवीना ये नहीं जानतीं थी कि अक्षय उनके साथ रिलेशन में होते हुए भी रेखा के साथ खुलकर इंटीमेट सीन करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय और रेखा एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए।
3 of 6
bollywood flashback akshay kumar rekha raveena tandon
एक वेबसाइट के मुताबिक, अक्षय के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने के लिए रेखा अपने घर से खाना लाती थीं और अक्षय के साथ खाती थीं। रेखा की ये हरकत रवीना को पसंद नहीं आई। जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उन्होंने रेखा को चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Raveena Tandon and Akshay Kuamar
- फोटो : file photo
इसका जिक्र रवीना ने एक इंटरव्यू में भी किया था । रेडिफ को दिए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था, 'अक्षय कभी रेखा के पीछे नहीं पड़े और वो सिर्फ फिल्म की वजह से उन्हें बर्दाश्त कर रहे थे। वो उनके लिए खाने का डब्बा घर से लेकर आती थीं ।'
विज्ञापन
5 of 6
bollywood flashback akshay kumar rekha raveena tandon
Cine Blitz को दिए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था, 'जब किसी एक्ट्रेस को पता है कि हम दोनों साथ में हैं तो वो अक्षय से इतनी नजदीकियां क्यों बढ़ा रही हैं । मैं उन्हें हद में रहने के लिए कह सकती हूं, लेकिन मेरे ख्याल से अक्षय जानते हैं कि उन्हें कैसे हैंडल करना है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।