वरुण ग्रोवर पर यौन शोषण के आरोप से लेकर नितिन बाली तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलोक नाथ ने आरोपों से किया इंकार
टेलीविजन की जानी मानी प्रोड्यूसर और लेखिका विंटा नंदा ने दिग्गज कलाकार आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद आलोक नाथ ने अपनी सफाई दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'वह बेकसूर हैं और आरोप लगाने वाले 25 साल तक खामोश क्यों रहे। क्या उस वक्त पुलिस और कानून नहीं था, जिसे जो कहना है कहता रहे, मेरा परिवार मेरे साथ है।'
पढ़ें: मी टू: प्रोड्यूसर के आरोपों पर आलोक नाथ ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात..
सिंगर नितिन बाली का निधन
बॉलीवु़ड गायक नितिन बाली की मंगलवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वो 47 साल के थे। नितिन ने 90 के दशक में कई सुपरहिट गाने दिए। जानकारी के मुताबिक, रात 12.30 बजे बोरीवली से मलाड जाते समय एसवी मार्ग पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें: 90 के दशक के सुपरहिट गायक नितिन बाली की सड़क हादसे में मौत
बॉलीवुड में मी टू कैंपेन के तहत कई बड़े सेलिब्रिटीज का नाम सामने आ रहा है। इसी कड़ी में कंगना रनौत के बाद अब 'क्वीन' फिल्म की एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान' ने डायरेक्टर विकास बहल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अगर विकास बहल इस हफ्ते नोटिस का जवाब देने में समर्थ नहीं हो पाते हैं तो भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।
पढ़ें: IFTDA ने डायरेक्टर विकास बहल को यौन शोषण मामले में जारी किया कारण बताओ नोटिस
बिग बॉस 12 के घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है और इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स दो धड़ों में बंट चुके हैं। आज एक धमाकेदार फैसला होना है। वीक डेज में घर से कोई एक कंटेस्टेंट बेघर होने वाला है। इस वक्त करणवीर बोहरा, नेहा पेंडसे और श्रीसंथ नॉमिनेटेड हैं। आमतौर पर वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।
पढ़ें: Bigg Boss 12: अब चलेगा 'एविक्शन का वार', वीकेंड से पहले ही हो जाएगा एक कंटेस्टेंट घर से बाहर