अजय देवगन से लेकर 'संजू' तक, मनोरंजन जगत की इन खबरों पर आज दिनभर रहेगी चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज के दो हफ्ते बाद भी रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। माना जा रहा था कि 'सूरमा' के रिलीज से 'संजू' की कमाई पर असर पड़ सकता है लेकिन अभी तक ऐसा नजर नहीं आ रहा।
पढ़ें: भारत ही नहीं, दुनियाभर में बज रहा 'संजू' का डंका, कलेक्शन पहुंचा 500 करोड़ के पार
कांग्रेस को उठानी पड़ी शर्मिंदगी
कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट या ट्वीट करने के बाद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ कांग्रेस पार्टी के साथ। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करते हुए एक बड़ी गलती कर दी है। दरअसल, पार्टी को प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को टैग करना था लेकिन उन्होंने गलती से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को टैग कर दिया। जिसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पढ़ें: कांग्रेस ने ट्वीट में कर दी बड़ी गलती, प्रियंका चतुर्वेदी की जगह प्रियंका चोपड़ा को कर दिया टैग
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' इस शुक्रवार रिलीज होगी। इस हफ्ते फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। जाह्नवी को जहां अपनी मां की कमी इस दौरान जरूर खलेगी वहीं कपूर खानदान का एक और शख्स है जो धड़क की स्क्रीनिंग में नहीं पहुंच पाएगा।
पढ़ें: श्रीदेवी ही नहीं, 'धड़क' की स्क्रीनिंग में इस शख्स की भी खलेगी कमी, वजह भी जान लें
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर डॉ. हाथी की अचानक हुई मौत से अब तक हर कोई हैरान है। कवि कुमार का वजन एक समय 265 किलो था, लेकिन सर्जरी के बाद वह 140 किलो के रह गए थे। इसके बाद भी उनकी दिक्कतें कम नहीं हुई थीं। इस दौरान सलमान खान ने उनकी काफी मदद की थी।
पढ़ें: 8 साल पहले सलमान खान ने बचाई थी डॉ. हाथी की जान, एक जिद की वजह से हुआ ये अंजाम