फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और बड़े खिलाड़ी की बनने जा रही है बायोपिक, लीड रोल में नजर आएंगे अजय देवगन

Sun, 15 Jul 2018 08:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn start shooting biopic of legendary football coach Syed Abdul Rahim
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाली दिग्गज कलाकार अजय देवगन इन दिनों कई बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं। हर एक दिन उनकी नई बायोपिक के खुलासा होते जा रहा हैं। पता हो कि इन दिनों वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'धमाल' के सीक्वल 'टोटल धमाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अजय देवगन की एक और बायोपिक का खुलासा हो गया है। 
Ajay Devgn start shooting biopic of legendary football coach Syed Abdul Rahim
मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे और भारत के महान दार्शनिक, विचारक और अर्थशास्त्री चाणक्य की बायोपिक के बाद अब अजय देवगन भारत के मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक भी करेंगे। इस फिल्म की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर दी है। 
Ajay Devgn start shooting biopic of legendary football coach Syed Abdul Rahim
तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार अजय देवगन ने सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक की शूटिंग शुरू भी कर दी है। बायोपिक का पोस्ट ट्वीट करते हुए उन्होंने यह भी बताया है कि इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। जबकि बोनी कपूर, आकाश चावला, जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियो फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn start shooting biopic of legendary football coach Syed Abdul Rahim
पता हो कि 11 जुलाई को अजय देवगन ने चाणक्य की बायोपिक का खुलासा किया था। इस फिल्म का निर्देशन स्पेशल 26 और नाम शबाना जैसी शानदार फिल्में कर चुके निर्देशक नीरज पांडे करेंगे। देखा जाए तो अजय देवगन जल्द ही अपने फैंस के लिए बैक टू बैक तीन बायोपिक तोहफा देने वाले हैं। फिलहाल सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक अनाम है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed