फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ हाथी के निधन से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इस हफ्ते बॉलीवुड की ये खबरें रहीं सुर्खियों में

Sun, 15 Jul 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
bollywood top news from 08th to 14th july

'तारक मेहता..' के डॉ हाथी का निधन 


पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का हार्ट अटैक से 9 जुलाई को निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आजाद लंबे वक्त से इस शो से जुड़े हुए थे। शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने पूरी टीम की तरफ से आजाद को भावुक श्रद्धांजलि दी। असित ने कहा कि 'फूल मुरझा जाते हैं लेकिन उनकी खुशबू हमेशा रहती है। कवि कुमार आजाद हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।' कवि कुमार टीवी के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'मेला', 'बादशाह', 'क्योंकि' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्में की हैं।

bollywood top news from 08th to 14th july

बॉक्स ऑफिस पर 'सूरमा' रिलीज
हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्में में दिलजीत दोसांझ ने संदीप सिंह का किरदार निभाया है वहीं उनके अपोजिट एक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं। इसके अलावा अंगद बेदी भी हैं। फिल्म को शाद अली ने लिखा और डायरेक्ट किया है। बता दें कि 2006 में दिल्ली जाते समय ट्रेन में संदीप सिंह को गोली लगी थी। जिस वजह से करीब 2 साल तक वो हॉकी नहीं खेल पाए थे। माना जा रहा था कि उनका करियर खत्म है लेकिन संदीप ने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा टीम में वापसी की।

bollywood top news from 08th to 14th july
'फन्ने खां' का नया गाना रिलीज
ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में उनके साथ एक्टर अनिल कपूर और राजकुमार राव भी हैं। इस हफ्ते बुधवार को फिल्म का गाना 'मोहब्बत' रिलीज किया गया। गाने में ऐश्वर्या बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। शायद यही वजह थी कि रिलीज के 24 घंटे के भीतर ही इसे यूट्यूब पर करीब 9 लाख बार देखा गया। इस गाने को सुनिधि चौहान ने लिखा है जबकि अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood top news from 08th to 14th july

300 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'संजू'
रिलीज के 2 हफ्ते बाद भी 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है हालांकि रफ्तार पर जरूर असर पड़ा है। फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ यह रणबीर की पहली फिल्म है जिसने इतनी शानदार कमाई की है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा और विकी कौशल मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
bollywood top news from 08th to 14th july

'गोल्ड' का दूसरा गाना रिलीज
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ का पहला रोमांटिक गाना 'नैनों ने बांधी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब फिल्म का दूसरा गाना 'चढ़ गई है' भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अक्षय कुमार का बेहतरीन डांस उनके फैंस का दिल जीत लेगा। 'चढ़ गई है' गाने को विशाल ददलानी ने गाया है जबकि गाने के बोल व्यास ने लिखे हैं। सचिन-जिगर ने इसका म्यूजिक दिया है। इस गाने में फिल्म की हीरोइन मौनी रॉय भी नजर आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed