फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

34 साल से महेश भट्ट का कर्ज चुका रहे हैं अनुपम खेर, खुद घर जाकर देते हैं किस्त

Sat, 14 Jul 2018 07:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher gives money to Mahesh Bhatt as guru dakshina
अनुपम खेर और महेश भट्ट

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर का दोस्ताना फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम ही देखने को मिलता है। ऐसे में अनुपम खेर और महेश भट्ट इस इंडस्ट्री में बहुत ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं। साल 1984 में आई महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' में अनुपम ने एक बुजुर्ग का किरदार निभाया था जो उनके करियर की बेस्ट परफॉरमेंस साबित हुई। फिल्म में अनुपम के लिए अपनी उम्र से तीन गुना ज्यादा बड़ी उम्र का किरदार निभाना काफी चुनौतिपूर्ण था पर बावजूद इसके उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया। दर्शकों के साथ-साथ इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। 'सारांश' के बाद से दोनों एक-दूसरे के करीबी दोस्त बन गए थे। इस फिल्म के बाद से ही अनुपम, महेश भट्ट के साथ एक अलग ट्रेडिशन फॉलो करते आएं हैं। 


 

Anupam Kher gives money to Mahesh Bhatt as guru dakshina
anupam kher
दरअसल पिछले 3 दशक से अनुपम अपनी किसी भी फिल्म को साइन करते हैं या कोई बड़ा प्रोजेक्ट उनके सामने आता है तो वह जरुर महेश भट्ट से इस पर बात करते हैं और साथ ही एक छोटी सी भेंट महेश भट्ट को गुरु दक्षिणा के तौर पर देते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक ब्रिटिश शो के लिए महेश भट्ट को एक छोटी रकम भेंट में दी। अपने शो 'कुछ भी हो सकता है' में इस बात का खुलासा करते हुए अनुपम खेर ने बताया था कि वह जब भी महेश भट्ट से मिलते हैं तो उन्हें भेट के तौर पर कुछ पैसे जरुर देते हैं। वह ऐसा इसलिए करते है क्योंकि महेश भट्ट की वजह से ही उन्हें बॉलीवुड में करियर बनाने में मदद मिली थी। 

 
Anupam Kher gives money to Mahesh Bhatt as guru dakshina
anupam kher
अनुपम ने कहा कि मैंने अपने 34 साल इंडस्ट्री में पूरे कर लिए हैं। जहां सब लोगों ने मुझे 'सारांश' में 65 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाने के लिए मना करते हुए कहा कि यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित होगी वहीं यह फिल्म मेरे करियर का माइलस्टोन साबित हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher gives money to Mahesh Bhatt as guru dakshina
anupam kher and mahesh bhatt
मेरी जिंदगी के उतार-चढ़ाव ने मुझे लोगों के बारे जिंदगी और एंटरटेनमेंट बिजनेस के बारे में एक अच्छी सीख दी है। थैंक यू महेश भट्ट साहब, राजश्री फिल्म्स और उन सभी दर्शकों का जिन्होंने मुझे प्यार और अपना सपोर्ट दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed