{"_id":"5b49f9d44f1c1b4e748b4aa7","slug":"anurag-kashyap-offer-wine-to-kubra-sait-for-shoot-adult-scene-in-sacred-games","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूड सीन फिल्माने के लिए अनुराग ने एक्ट्रेस को पिलाई शराब, फिर कहा- 'मुझसे नफरत मत...' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूड सीन फिल्माने के लिए अनुराग ने एक्ट्रेस को पिलाई शराब, फिर कहा- 'मुझसे नफरत मत...'
इन दिनों वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' कई वजहों से सुर्खियों में है। हाल ही में इस सीरीज का एक सीन नवाजुद्दीन सिद्दिकी और कुब्रा सैत पर फिल्माया गया। इस सीन में कुब्रा रोते हुए नवाज के सामने अपने कपड़े उतारती है। इस सीन को लेकर हाल में ही कुब्रा ने बताया कि जब वह सीन शूट हो रहा था तब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इतनी बार रीटेक लिए कि सीन की शूटिंग एक नहीं बल्कि सात बार शॉट देने के बाद पूरी हुई।
2 of 4
kubra sait and nawazuddin
एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए कहा कि सीन में जान डालने के लिए अनुराग कश्यप ने सीन शूट करने से पहले शराब पीने को दी और फिर पूरे भाव से डायलॉग्स बोलने को कहा। उन्होंने मुझसे वह सीन सात बार शूट करवाया। वह मेरे पास आकर कहने लगे कि मैं तुम्हें कई बार यह करने को कह रहा हूं सॉरी। बस एक बार और। पर प्लीज इसके लिए मुझसे नफरत मत करना।
3 of 4
kubra sait and nawazuddin
कुब्रा ने कहा कि 'सेक्रेड गेम्स' के रिलीज होने के बाद जब मैंने अपना ये सीन देखा तो हैरान रह गई। उस सीन को कितनी खूबसूरती से पेश किया गया है। जब आप एक महान टीम के साथ काम करते हैं तो कभी गलत नहीं हो सकते। गौरतलब है कि शो 'सेक्सेड गेम्स' के पहले सीजन में कई न्यूड और बेड सीन्स दिखाए गए हैं। यही नहीं बल्कि इस वेब सीरीज के कई सीन इंटरनेट पर लीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sacred Games
बता दें कि यह वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के नॉवेल पर आधारित है। इसकी कहानी मुंबई के आपराधिक बैकग्राउंड पर आधारित है। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।