{"_id":"5b49e0df4f1c1b35748b49f2","slug":"housefull-4-first-song-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 साल बाद बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार, सामने आई 'हाउसफुल-4' की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
8 साल बाद बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार, सामने आई 'हाउसफुल-4' की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मल्टी स्टारर हाउसफुल सीरीज की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब तक आई इस फिल्म की सभी पार्ट्स को दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में चल रही है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर साजिद नडियाडवाला ने पहले इसी फिल्म के एक गाने को शूट किया है।
2 of 4
housefull 4
इस गाने में अक्षय कुमार और बॉवी देओल के साथ रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। इस सबके अलावा सेट पर कोरियोग्राफर फराह खान भी दिखाई दे रही हैं। फिल्म के इस गाने को सोहेल सेन ने कंपोज किया है।
3 of 4
housefull 4
फराह खान ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर भी बताया था कि 'हाउसफुल-4' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने 'हाउसफुल 4' के मुहूर्त की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की था। फोटो में उनके साथ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी थे। इस तस्वीर में अक्षय कुमार के बाल और दाढ़ी पूरी तरह से सफेद नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
housefull 4
हाउसफुल सीरीज में पहली बार बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार, बॉबी देओल के साथ आखिरी बार थैंक यू में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। बॉबी इससे पहले सलमान खान के साथ 'रेस-3' में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे चुके हैं। फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि हर बार की तरह इस बार भी अक्षय और रितेश की जोड़ी साथ है। इन दोनों की जोड़ी ने हर बार कमाल का काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।