साल 2020 का समापन एक बेहतरीन वेब सीरीज ‘सैंडविच्ड फॉरएवर’ से करने वाली अभिनेत्री आहाना कुमरा के लिए नए साल 2021 की बोहनी ठीक नहीं हुई है। उनकी सोमवार 11 जनवरी को रिलीज होने जा रही पहली सोलो लीड फिल्म ‘बावरी छोरी’ की रिलीज अगले महीने तक के लिए टल गई है। इसकी वजह फिल्म को रिलीज कर रहे ओटीटी ईरॉस नाउ में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
इरॉस नाऊ ओटीटी में आई तकनीकी खामी, अगले महीने तक खिसकी ‘खुदा हाफिज’ की हीरोइन की ये फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल आहाना कुमरा की एक फीचर फिल्म और तीन वेब सीरीज रिलीज हुईं। फिल्म ‘खुदा हाफिज’ सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज हुई और बीते हफ्ते ये टेलीविजन पर भी दिखाई गई। इस फिल्म ने टीवी पर बीते हफ्ते देश में सबसे ज्यादा देखी गई हिंदी फिल्म का खिताब पाया है। इस अच्छी खबर को जी5 ने विद्युत जामवाल की फिल्म ‘द पॉवर’ की रिलीज डेट का एलान करके फायदा उठाया।
अब सलमान खान की ‘सूर्यवंशी’ के निर्माता दिखाएंगे ‘पॉवर’, दर्शकों तक पहुंचने का निकाला ये फॉर्मूला
लेकिन, ईरॉस नाउ की पहले से घोषित ‘खुदा हाफिज’ की अभिनेत्री आहाना कुमरा की फिल्म ‘बावरी छोरी’ की रिलीज टाल दी गई है। ‘बावरी छोरी’ एक ऐसी लड़की की कहानी है जो भारत से लंदन पहुंचती है अपने लापता पति की तलाश करने और तमाम आड़े तिरछे रास्तों से गुजरती है। आहाना कुमरा की पिछली सीरीज ‘सैंडविच्ड फॉरएवर’ में उनकी कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफें होती रही हैं। और, उनके करियर के लिहाज से फिल्म ‘बावरी छोरी’ का इस मौके पर रिलीज होना बिल्कुल सटीक होता।
Sandwiched Forever Review: क्राइम सीरीज से हैं परेशान तो देखिए ये कलरफुल कॉमेडी, बस वॉल्यूम कम रखना!
अखिलेश जायसवाल के निर्देशन में बनी ‘बावरी छोरी’ के बारे में हिंदी पट्टी के दर्शकों को ज्यादा पता भी नहीं रहा है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले आया तो पता चला कि आहाना कुमरा की कोई ऐसी फिल्म भी पाइप लाइन में है। ईरॉस नाउ ने हाल ही में दर्जनों के हिसाब से फिल्में रिलीज करने का ऐलान किया था, लेकिन उस डेढ़ पन्ने की रिलीज के नीचे ढाई पेज का जो डिस्क्लेमर था, उसे देख लोगों को कम ही यकीन हुआ कि ईरॉस नाउ की मंशा वाकई कुछ सीरियस करने की है। पर, ‘बावरी छोरी’ के ट्रेलर से लोगों की उम्मीदें जागी हैं।
फिल्म ‘बावरी छोरी’ के निर्देशक अखिलेश जायसवाल बतौर निर्देशक अपनी बोहनी सात साल पहले फिल्म ‘मस्तराम’ से कर चुके हैं। फिल्म तो तब फ्लॉप रही थी लेकिन इसी को पिछले साल जब वेब सीरीज के तौर पर ओटीटी पर रिलीज किया गया तो वहां ये कहानी सुपरहिट रही। अखिलेश लंबे समय से अनुराग कश्यप की आभा मंडली में शामिल रहे हैं और उनके साथ ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ व ‘अगली’ जैसी फिल्मों में राइटिंग क्रेडिट पा चुके हैं।
पढ़ें: शान ने बिना नाम लिए साधा हिमेश रेशमिया पर निशाना, बोले- 'जज का काम शो में बड़े-बड़े वादे करना नहीं'