हिंदी सिनेमा में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी 72 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने शुक्रवार (16 अक्तूबर) को अपना 72वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर हेमा मालिनी के कई फैंस और फिल्मी सितारों ने जन्मदिन की बधाई दी है। कई कलाकारों ने उन्हें एकदम खास और अलग अंदाज में बधाई दी।
हेमा मालिनी को एशा देओल ने दी जन्मदिन की बधाई, मां के लिए यूं जताया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी को उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल ने भी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एशा देओल फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। एशा देओल ने हेमा मालिनी के लिए एक पोस्ट लिखते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।
एशा देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर मां हेमा मालिनी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों मां-बेटी ब्लू कलर की ड्रेस में हंसी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए एशा देओल ने हेमा मालिनी को पोस्ट लिखकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई मां, आप खुश और स्वस्थ्य रहें। मैं आपसे प्यार करती हुए सुपर महिला'।
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on
सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी के लिए लिखा एशा देओल का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके और हेमा मालिनी के फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए दिगग्ज अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। एशा देओल के अलावा हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल ने भी अपनी मां को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है।
अहाना देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेमा मालिनी के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरें में हेमा मालिनी की कई थ्रोबैक तस्वीरें भी शामिल हैं। मां की अपने साथ तस्वीरें साझा करते हुए अहाना देओल ने पोस्ट में लिखा, 'मेरी जिंदगी की सबसे खास इंसान को जन्मदिन की बधाई। मेरी मां को ढेर सारा प्यारा, आपको दिन शानदार हो'। अहाना देओल का भी पोस्ट वायरल हो रहा है।
A post shared by 🌀Ahana Deol Vohra (@a_tribe) on