{"_id":"59fab9ec4f1c1b86698b8eb4","slug":"esha-deol-and-amrita-rao-controversy-when-esha-deol-slapped-amirta-rao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृता की इस हरकत से उड़ गए थे ईशा देओल के होश, सरेआम जड़ दिया था थप्पड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमृता की इस हरकत से उड़ गए थे ईशा देओल के होश, सरेआम जड़ दिया था थप्पड़
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Thu, 02 Nov 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इशा देओल का आज 36वां जन्मदिन है। ऐसे में उनकी जिंदगी से जुड़े किसी न किसी किस्से की बात तो होनी ही चाहिए। किस्सा है अमृता राव और इशा का।
उस दिन शूट के दौरान सब ठीक था...अमृता राव और इशा देओल आराम से अपने-अपने रोल की तैयारी कर रहीं थीं, तभी कुछ ऐसा हुआ कि इशा देओल ने अमृता राव को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया और दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई।
Trending Videos
2 of 5
अमृता राव और इशा फिल्म 'प्यारे मोहन' की शूटिंग कर रहीं थीं। दोनों का रोल फिल्म में बहनों का था, लेकिन असल जिंदगी में उनके बीच दोस्ती जैसा भी कुछ नहीं था। हालांकि शूट के दौरान दोनों आराम से रहतीं, लेकिन एक दिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि अमृता राव और इशा देओल के बीच बड़ी लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मामला आपे से बाहर हो गया और बात यहां तक जा पहुंची कि अमृता ने इशा को सभी के सामने गाली दे दी। अमृता की ये हरकत देख इशा सन्न रह गईं।
अपनी ऐसी बेइज्जती इशा को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने अमृता को एक झन्नाटेदार थप्पड़ रसीद कर दिया।
4 of 5
इस पूरे वाकये का खुलासा ईशा देओल ने सालों पहले एक इंटरव्यू में भी किया था। तब ईशा ने कहा था, 'एक दिन पैक-अप के बाद अमृता ने मुझे डायरेक्टर इंदर कुमार और कैमरामैन के सामने गाली दे दी। वो अपने-आपे से बाहर हो गईं थीं और मैंने अपने आत्म-सम्मान को बचाने के लिए अमृता को जोरदार थप्पड़ मार दिया।'
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि इस लड़ाई के बाद ईशा देओल ने अमृता राव के साथ फिल्म की शूटिंग नहीं की। हालांकि कुछ वक्त बाद जब अमृता राव को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने ईशा देओल से माफी मांग ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X