{"_id":"5cff458abdec2207194b2169","slug":"esha-deol-and-bharat-takhtani-welcomed-a-baby-girl-miraya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर से नाना-नानी बने धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, शादी के 7 साल बाद एशा देओल ने दिया दूसरी बेटी को जन्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर से नाना-नानी बने धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, शादी के 7 साल बाद एशा देओल ने दिया दूसरी बेटी को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 11 Jun 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
esha deol
- फोटो : Twitter
Link Copied
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने 10 जून को दूसरी बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा है। एशा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये ये खुशी अपने फैंस से शेयर की।
एशा दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले उनकी 2 साल की बेटी राध्या है। एशा के ये न्यूज शेयर करते ही फैंस ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी। एशा की बेपी बंप की तस्वीरें खूब चर्चा में रही थीं।इस साल जनवरी में ही एशा ने स्पेशल तरीके से अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। इस खास मौके पर बेटी को देखने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अस्पताल भी पहुंचे।
ऐशा ने अपनी बेटी राध्या की सोफे पर बैठी हुई एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था मेरा प्रमोशन हो रहा है। मैं बड़ी बहन बनने वाली हूं। हाल ही में एशा का बेबी शॉवर हुआ था। इस मौके पर शानदार पार्टी रखी गई थी। पार्टी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए थे। इस दौरान एशा ने पिंक कलर का वन पीस पहना था। वहीं एशा के पति भरत तख्तानी व्हाइट शर्ट और पिंक ट्राउजर में दिखाई दिए थे।
बता दें कि 37 साल की एशा दोबारा मां बनी हैं। एशा हमेशा से चाहती थीं कि जिस लड़के से उनकी शादी हो वह उनके पापा धर्मेंद्र की तरह हैंडसम हो। एशा को भरत में वहीं खूबी नजर आई। एशा और भरत ने पहली बार शादी 29 जून 2012 को जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में की थी। शादी के 5 साल बाद प्रेग्नेंसी में एशा ने दोबारा 24 अगस्त 2017 को हसबैंड भरत तख्तानी के साथ शादी की। शादी के 5 साल बाद 20 अक्टूबर 2017 को एशा ने बेटी राध्या को जन्म दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X