{"_id":"5cff3121bdec220708715cec","slug":"ranveer-singh-shah-rurkh-khan-fan-boy-jatin-dulera-dies-an-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है ये शख्स जिसके साथ दिखे रणवीर से लेकर शाहरुख तक, अचानक मौत से सब सदमे में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन है ये शख्स जिसके साथ दिखे रणवीर से लेकर शाहरुख तक, अचानक मौत से सब सदमे में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 11 Jun 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh, shah rukh khan, jatin dulera
- फोटो : social media
Link Copied
रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया कि हर कोई हैरान रह गया। एक घटना ने रणवीर को अंदर तक हिला दिया तभी तो वो फैंस के साथ अपनी दिल की बात कहे बिना नहीं रह पाए।
Trending Videos
2 of 5
ranveer singh, jatin dulera
- फोटो : social media
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस शख्स के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- 'RIP लिटिल होम'। इन तस्वीरों के बाद हर कोई जानना चाह रहा था कि आखिर रणवीर के साथ खड़ा ये शख्स कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
salman khan, jatin dulera
- फोटो : social media
रणवीर सिंह के इस फैन का नाम जतिन दुलेरा है जिसकी अचानक मौत हो गई। रणवीर के अलावा जतिन की बॉलीवुड के कई और सेलिब्रिटीज के साथ की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वो शाहरुख से लेकर सलमान तक के साथ दिखाई दे रहे हैं।
4 of 5
priyanka chopra, jatin dulera
- फोटो : social media
जतिन ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे तभी सांस नहीं ले पाने की वजह से वो बाथरूम में ही गिर पड़े। जानकारी के मुताबिक, उन्हें कोई बुरी आदतें भी नहीं थीं। जतिन के पिता बहुत ही कम उम्र में गुजर गए। उनकी मां एक सरकारी ऑफिस में काम करती हैं जबकि जतिन फरहान अख्तर के ऑफिस के पास काम करता था। जतिन का अंतिम संस्कार आज मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा जिसमें करीब 700 लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh, jatin dulera
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिलहाल फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। शादी के बाद रणवीर और दीपिका की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें वह एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X