सब्सक्राइब करें

एशा देओल की 7वीं सालगिरह पर देखिए सगाई से लेकर हल्दी, शादी, बिदाई और रिसेप्शन की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 29 Jun 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Esha Deol Bharat Takhtani Haldi to reception wedding album pictures
Esha Deol and Bharat Takhtani wedding - फोटो : file photo

हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की तरह एशा देओल (Esha Deol) ने भी फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया। एशा देओल ने साल 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'ना तुम जानो ना हम', 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'चुरा लिया है तुमने' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि एशा फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। एशा और भरत की लव मैरिज हुई थी। आज यह दोनों शादी की 7वीं सालगिरह मना रहे हैं। सगाई से लेकर हल्दी, शादी, बिदाई और रिसेप्शन तक की एशा और भरत की वेडिंग एलबम देखिए।

Trending Videos
Esha Deol Bharat Takhtani Haldi to reception wedding album pictures
Esha Deol and BharatTakhtani - फोटो : file photo

एशा देओल और भरत तख्तानी की यह तस्वीर उनकी सगाई की है। इन दोनों ने हेमा मालिनी के मुंबई में स्थित जुहू बंगले में सगाई की थी। सगाई के बाद इन दोनों ने एक साथ बाहर आकर मीडिया को पोज भी दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Deol Bharat Takhtani Haldi to reception wedding album pictures
Esha Deol, Bharat Takhtani and Hema Malini - फोटो : file photo

इस तस्वीर में भरत और एशा के साथ हेमा मालिनी भी नजर आ रही हैं। एशा ने इस मौके पर गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। जबकि भरत ट्राउजर और व्हाइट शर्ट के साथ कोट पहने नजर आए। 

Esha Deol Bharat Takhtani Haldi to reception wedding album pictures
Esha Deol and Bharat Takhtani - फोटो : file photo

यह तस्वीर एशा देओल की हल्दी सेरेमनी की है। इस मौके पर एशा, हेमा मालिनी और अहाना ने नीता लुला के डिजाइनर कपड़े पहने थे। एशा ने पीला, नारंगी और हरे कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। जबकि भरत पीला कुर्ता और सफेद पायजामा पहने हुए थे। 

विज्ञापन
Esha Deol Bharat Takhtani Haldi to reception wedding album pictures
Hema Malini with daughters - फोटो : file photo

इस तस्वीर में हेमा मालिनी दोनों बेटियों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर भी एशा की हल्दी की है। इस तस्वीर में हेमा मालिनी ने सिंपल सी साड़ी पहनी हुई है जबकि अहाना ने गुलाबी और नांरगी कॉम्बिनेशन का सूट पहना हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed