सब्सक्राइब करें

Roving Camera: गोविंदा के बेटे ने शुरू की हीरो बनने की तैयारी, गौहर की इस अदा ने बनाया सबको दीवाना

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Jun 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut to Sooraj Pancholi these bollywood celebrities spotted in mumbai
kangna ranaut - फोटो : amar ujala mumbai
कंगना रनौत इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म मेंटल है क्या का नाम बदलकर जजमेंटल है क्या हो गया है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। अपनी इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी मेहनत कर रहीं कंगना यहां स्पॉट की गईं सेंसर बोर्ड के दफ्तर से निकलते हुए। यहां कंगना ट्रेडीशनल अटायर में हैं और हमेशा की तरह बेहद ही प्यारी लग रही हैं। 
Trending Videos
Kangana Ranaut to Sooraj Pancholi these bollywood celebrities spotted in mumbai
गौहर खान - फोटो : amar ujala mumbai
एक इवेंट में अपनी अपकमिंग सीरीज़ का प्रमोशन करती नज़र आईं बिग बॉस 7 की विनर रह चुकीं गौहर खान। बीते दिन ही गौहर खान की इस नई सीरीज़ रिलीज़ हुई है, नाम है द ऑफिस। वहीं गौहर की इस तस्वीर पर ध्यान दें तो इस सेमी फ्रिल्ड फ्रॉक में वह बेहद ही प्यारी लग रही हैं। जल्द ही गौहर इसके बाद एक और वेब सीरीज़ में नज़र आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut to Sooraj Pancholi these bollywood celebrities spotted in mumbai
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी काफी अरसे बाद मायानगरी में यहां नज़र आईं। शकीला की बायोपिक पर काम कर रहीं ऋचा इस कैजुअल अटायर में एक दम फ्री मूड में नज़र आ रही हैं। फिल्म शकीला के अलावा ऋचा के पास इस वक्त कई फिल्में लाइन में हैं। घूमकेतु, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, भोली पंजाबन, पंगा और सेक्शन 375: मर्जी या जबरदस्ती इसी लिस्ट में शामिल हैं। 
 
Kangana Ranaut to Sooraj Pancholi these bollywood celebrities spotted in mumbai
शिवालिका - फोटो : amar ujala mumbai
और ये हैं जाने माने टीवी एक्टर करम राजपाल की पत्नी शिवालिका ओबेरॉय। फिल्म किक और हाउसफुल में बतौर असिसटेंट डायरेक्टर काम कर चुकीं शिवालिका अब अपने एक्टिंग डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। अमरीश पुरी के पोते वरदान पुरी के अपोजिट फिल्म पागल से शिवालिका हिंदी फिल्मों में डेब्यू करेंगी।
विज्ञापन
Kangana Ranaut to Sooraj Pancholi these bollywood celebrities spotted in mumbai
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली यहां जिम के बाहर नज़र आए। सूरज इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। सूरज इन दिनों एक मशहूर बॉक्सर पर बन रही बायोपिक के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा उनके पास सैटेलाइट शंकर और इट्स टाइम टू डांस भी है। इट्स टाइम टू डांस में सूरज अभिनेत्री कटरीना कैफ की बहन इजाबेल कैफ के साथ नज़र आएंगे। इजाबेल कैफ इसी फिल्म से डेब्यू करेंगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed