देश के कई इलाकों में इन दिनों भारी जल समस्या चल रही है। पिछले कुछ समय से चेन्नई में पानी की कमी ने दुनिया भर में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने की कोशिश तो की ही गई, साथ ही बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में रहीं जो पानी की किल्लत की ओर ध्यान खींचती हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट।
5 फिल्मों में पानी की एक-एक बूंद को तरसे लोग, इस वजह से आमिर तो पहुंचे थे ऑस्कर
लगान
सबसे पहले बात करते हैं आमिर खान स्टारर फिल्म लगान की। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म को दुनियाभर में सराहना मिली। यही नहीं फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंचने में भी कामयाब रही। फिल्म में क्रिकेट के साथ पानी की समस्या को दिखाया गया है। जहां पूरा गांव सूखे की समस्या से जूझता है और बारिश होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल हो जाता है।
वेल डन अब्बा
साल 2010 में रिलीज हुई वेल डन अब्बा एक राजनीतिक व्यंग्य है। फिल्म का डायरेक्शन श्याम बेनेगल ने किया है। वेल डन अब्बा में बोमन ईरानी, मिनिषा लांबा और समीर दत्तानी मुख्य भूमिका में नजर आए। अरमान अली बने बोमन ईरानी एक ऐसे गांव में रहते हैं जहां पानी की भारी समस्या है। गांव में कुआं बनवाने के लिए वो काफी जद्दोजहद करता है लेकिन वो कुआं नहीं बनवा पाता है।
कौन कितने पानी में
नील माधब पांडा ने फिल्म कौन कितने पानी में डायरेक्ट की थी। इसमें पानी की कमी की भयावह स्थिति को दिखाया गया है। फिल्म में एक्टर कुणाल कपूर, राधिका आप्टे, सौरभ शुक्ला और गुलशन ग्रोवर की मुख्य भूमिका है। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में प्रेम कहानी और व्यंग्य के जरिए समस्या को उजागर करने की कोशिश की गई है।
जल
2014 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन गिरीश मलिक ने किया है। जिसमें पूरब कोहली और तनिष्ठा चटर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी में पानी को लेकर लोगों के बीच मारपीट तक हो जाती है।
