{"_id":"5ca1ebbabdec222aaf37c980","slug":"esha-deol-dance-performance-with-daughter-radhya-for-first-time-during-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राध्या के स्कूल फंक्शन में बेटी को गोद में उठाकर नाचीं 'प्रेग्नेंट' ईशा देओल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राध्या के स्कूल फंक्शन में बेटी को गोद में उठाकर नाचीं 'प्रेग्नेंट' ईशा देओल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Esha Deol, Radhya
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से बड़े दूर चल रहीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ईशा देओल ने हाल ही में बेटी राध्या के साथ स्टेज पर डांस किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी और बेटी की तस्वीर साझा करते हुए दी है। ईशा देओल की पोस्ट के अनुसार उन्होंने ये डांस परफॉर्मेंस राध्या के स्कूल फंक्शन में दी।
2 of 5
Esha Deol, Radhya
- फोटो : social media
ईशा देओल ने इंस्टाग्राम में बेटी के साथ तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मम्मी के साथ स्टेज पर राध्या की पहली डांस परफॉर्मेंस।' ईशा देओल के फैंस राध्या के साथ उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल दोबारा मां बनने वाली हैं।
बीते दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी ईशा देओल ने बहुत ही अलग अंदाज में अपने फैंस के साथ शेयर की। ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी राध्या की तस्वीर शेयर करके एक खूबसूरत सा कैप्शन दिया। ईशा देओल ने लिखा- 'मुझे बड़ी बहन के तौर पर प्रमोशन मिलने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Esha Deol
- फोटो : file photo
ईशा देओल और बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। इन दोनों की लव मैरिज थी। शादी के बाद ईशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। ईशा ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
esha deol
- फोटो : file photo
इसके अलावा वह फिल्म 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'एलओसी कार्गिल', 'युवा', 'धूम', 'काल', 'नो एंट्री', 'डार्लिंग', 'कैश', 'टेल मी ओ खुदा' में भी नजर आ चुकी हैं। ईशा देओल ने तमिल फिल्म 'आयुथा एजुथु' में भी काम किया है। गौरतलब है कि ईशा देओल अपने माता-पिता और भाइयों की तरह फिल्मों में कुछ ज्यादा कमाले नहीं दिखा सकीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।