फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Esha Deol: ईशा ने संभाली 'गदर 2' के प्रमोशन की जिम्मेदारी? आगामी फिल्म के लिए भाई सनी देओल को दी बधाई

Fri, 28 Jul 2023 02:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Jul 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
Esha deol Promote half brother Sunny Deol Film Gadar 2 Despite Even being Ignored in Karan Deol Wedding
ईशा देओल-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। रिलीज से पहले एक्टर इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। सिर्फ सनी देओल ही नहीं, उनके परिवार और दोस्त भी 'गदर 2' के प्रमोशन में मदद कर रहे हैं। इस लिस्ट में ईशा देओल का नाम भी जुड़ गया है। 

Esha deol Promote half brother Sunny Deol Film Gadar 2 Despite Even being Ignored in Karan Deol Wedding
ईशा देओल - फोटो : social media

काफी वक्त से यह चर्चा है कि सनी देओल के रिश्ते हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों-ईशा और अहाना से अच्छे नहीं हैं। कुछ वक्त पहले जब सनी देओल के बेटे करण की शादी हुई तब हेमा मालिनी और ईशा-अहाना अनुपस्थित दिखीं। ड्रीम गर्ल और ईशा-अहाना की गैर मौजूदगी ने फैंस को निराश किया। हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां न तो करण के किसी प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुईं और न ही शादी में। इसके बाद कयास लगाए गए कि ड्रीम गर्ल और ईशा-अहाना के रिश्ते अब सनी देओल से बिगड़ गए हैं। मगर ईशा के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अफवाहों को विराम दे दिया है।

Esha deol Promote half brother Sunny Deol Film Gadar 2 Despite Even being Ignored in Karan Deol Wedding
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा देओल ने सनी देओल को उनकी आगामी फिल्म के लिए बधाई दी है। ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'गदर 2' का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने हार्ट और एविल आई इमोजी शेयर किया है। ईशा देओल के इस कदम ने सनी देओल के फैंस का भी दिल जीत लिया है। वहीं एक्ट्रेस के पोस्ट से पता चलता है कि वह अपने भाई की कमबैक फिल्म को लेकर खासी उत्साहित हैं।
TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर लगाया गवाह को खरीदने का गंभीर आरोप, बोलीं- मुंह बंद रखने के लिए...

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha deol Promote half brother Sunny Deol Film Gadar 2 Despite Even being Ignored in Karan Deol Wedding
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ईशा और अहाना, सनी देओल की सौतेली बहनें हैं। सनी देओल जहां धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी के बेटे हैं। वहीं, धर्मेंद्र ने दूसरी शादी हेमा मालिनी से की, जिनसे उनकी दो बेटियां- ईशा और अहाना हैं। बता दें कि हेमा मालिनी एक्टर धर्मेंद्र से अलग घर में रहती हैं। 
Elon Musk: एलन मस्क ने 'ओपेनहाइमर' के बाद 'बार्बी' को लिया आड़े हाथ, फिल्म देखने जा रहे फैंस को दी यह चेतावनी

विज्ञापन
Esha deol Promote half brother Sunny Deol Film Gadar 2 Despite Even being Ignored in Karan Deol Wedding
गदर 2 - फोटो : social media

बात करें फिल्म 'गदर 2' की तो यह 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2001 में आई 'गदर' का सीक्वल है। 'गदर' में सनी देओल के तीखे तेवर देखने को मिले थे। सीक्वल में भी फैंस एक्टर से कुछ वैसे ही एक्शन की उम्मीद पाले बैठे हैं। देखते हैं कि दर्शकों की उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं!
Love Story: शर्मिला से हां कराने के लिए चार साल तक भेजे फूल, नवाब मंसूर को इश्क में खूब बेलने पड़े पापड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed