फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: 'मैं ठीक हो रही हूं...' हेल्थ पर बात करते हुए सुष्मिता सेन ने दिया आर्या 3 और ताली पर बड़ा अपडेट

Fri, 28 Jul 2023 01:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 28 Jul 2023 01:49 PM IST
सार

सुष्मिता सेन ने अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है। साथ ही 'आर्या 3' और 'ताली' की रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी देती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Sushmita Sen interacted with her fans reveals when Aarya 3 and Taali will release
सुष्मिता सेन-आर्या 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बीते दिनों हार्ट अटैक की जानकारी देकर फैंस को सतके में डाल दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस बाद में अपना हेल्थ अपडेट भी साझा करती नजर आईं। वहीं, सुष्मिता बीते दिन इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फैंस से जुड़ीं। इस सेशन में एक्ट्रेस ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी, और कहा कि अब मैं ठीक हो रही हूं। लाइव में सुष्मिता की बेटी अलीसा भी उनके साथ नजर आईं। वहीं, डीवा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। 

Sushmita Sen interacted with her fans reveals when Aarya 3 and Taali will release
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन ने अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन के बारे में बात की, और साझा किया, 'मैं जानती हूं आप सभी आर्या 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सच कहूं तो मैं भी इस सीरीज का इंतजार कर रही हूं। आर्या के बारे में चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है जो आपको बतानी है।'

Sushmita Sen interacted with her fans reveals when Aarya 3 and Taali will release
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आर्या 3 आपको काफी पसंद आएगी। यह सीरीज जल्द डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी, और इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी।' 'आर्या 3' के अलावा सुष्मिता को 'ताली' में भी देखा जाएगा।

Elon Musk: एलन मस्क ने 'ओपेनहाइमर' के बाद 'बार्बी' को लिया आड़े हाथ, फिल्म देखने जा रहे फैंस को दी यह चेतावनी

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen interacted with her fans reveals when Aarya 3 and Taali will release
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन ने 'ताली' पर भी चर्चा की और कहा, 'भगवान की कृपा से मैं अच्छा खा रही हूं। मैं खूबसूरती से ठीक हो रही हूं। बहुत सारी यात्राएं। मैं यह पता लगा रही हूं कि ताली और आर्या 3 को आप तक जल्दी कैसे पहुंचाऊं। बाकी स्वास्थ्य ठीक है।' सुष्मिता ने बाद में लाइव सेशन को इंस्टाग्राम पर साझा किया और इसे कैप्शन दिया, 'आप हमेशा मेरे जीवन में जो भी अच्छाई लाते हैं, उसके लिए आपको प्यार करती हूं।'

Rang De Basanti 2: नहीं बनेगा 'रंग दे बसंती' का सीक्वल? राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने खुद बताई वजह

विज्ञापन
Sushmita Sen interacted with her fans reveals when Aarya 3 and Taali will release
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 3' के पिछले दोनों सीजन सुपरहिट रहे थे। इसमें एक्ट्रेस, सिकंदर खेर और चंद्रचूड़ सिंह की तिकड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, 'आर्या 3' कब रिलीज होगी इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। वहीं, सुष्मिता को 'ताली' में भी देखा जाएगा, जिसमें वह ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के किरदार में नजर आएंगी। सुष्मिता की 'ताली' जियो सिनेमा पर दस्तक देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed