फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: शर्मिला से हां कराने के लिए चार साल तक भेजे फूल, नवाब मंसूर को इश्क में खूब बेलने पड़े पापड़

Fri, 28 Jul 2023 01:09 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 28 Jul 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
Sharmila Tagore and Mansoor Ali Khan love story know unknown facts about love birds life
शर्मिला टैगोर, नवाब मंसूर अली खान - फोटो : अमर उजाला

रोमांस, तकरार, बिछड़ना और फिर मिलना...फिल्म की कहानी में जब तक ये चीजें न हों तब तक मजा नहीं आता। कहते हैं कि प्यार में धर्म-जाति का भेद नहीं होता है। फिल्मों में हमेशा यह दिखाया जाता है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है। इस प्यारे रिश्ते में रंगभेद, जात-पात, बड़ा-छोटा कद मायने नहीं रखता। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सब बातें सिर्फ बड़े पर्दे पर ही दिखाई जाती हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री ऐसी तमाम जोड़ियां हैं। एक ऐसी ही जोड़ी है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी और बॉलीवुड अदाकारा शर्मिला टैगोर की। तो चलिए विस्तार से जानते हैं शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की प्रेम कहानी... जिन्होंने असल जिंदगी में जाति और धर्म से अलग हटकर अपना लाइफ पार्टनर चुना।

Sharmila Tagore and Mansoor Ali Khan love story know unknown facts about love birds life
शर्मिला टैगोर - फोटो : Social media

पहली नजर में ही दिल हार बैठे मंसूर
बात साल 1965 की है, जब पहली बार नवाब मंसूर अली खान पटौदी ने जब पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को देखा था और इसके बाद ही तय कर लिया था कि शर्मिला के साथ ही वो जिंदगी बिताएंगे। लेकिन उन्हें इस बात का भी अंदाजा था कि उनके इश्क की राह आसान नहीं होगी और हुआ भी यही। उन्हें शर्मिला से हां करवाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे।

Sharmila Tagore and Mansoor Ali Khan love story know unknown facts about love birds life
शर्मिला टैगोर, नवाब मंसूर अली खान - फोटो : Twitter

प्रपोज करने में लगे चार साल
मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। जब दोनों मिले थे तब शर्मिला टॉप एक्ट्रेस थीं और मंसूर दमदार क्रिकेटर। दोनों ही अपने क्षेत्र में शानदार काम कर रहे थे। इसी वजह से शर्मिला टैगोर मंसूर की बहुत बड़ी फैन थीं। नवाब पटौदी को पहली नजर में ही शर्मिला से प्यार हो गया था। उन्हें इस एक मुलाकात में महसूस हो गया था कि शर्मिला ही वह लड़की हैं, जो उनके लिए बनी है लेकिन फिर भी उन्होंने अभिनेत्री को प्रपोज करने में चार साल लगा दिए थे।

यह भी पढ़ें: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर लगाया गवाह को खरीदने का गंभीर आरोप, बोलीं- मुंह बंद रखने के लिए...

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharmila Tagore and Mansoor Ali Khan love story know unknown facts about love birds life
शर्मिला टैगोर, नवाब मंसूर अली खान

शर्मिला से हां कराने के चार साल तक भेजे फूल
दरअसल पटौदी साहब तो शर्मिला टैगोर को चाहने लगे थे, लेकिन शर्मिला थीं कि मोहब्बत कबूल करने को तैयार नहीं थीं। एक इंटरव्यू के दौरान सोहा अली खान ने बताया था कि शर्मिला को मनाने के लिए पहले तो नवाब पटौदी ने सात रेफ्रिजरेटर भेजे। लेकिन जब इससे बात नहीं बनी तो करीब चार साल तक उन्होंने शर्मिला को गुलाब के फूल भेजे, तब जाकर बात बनी और वह शर्मिला के दिल में अपनी जगह बना पाए।

यह भी पढ़ें: नहीं बनेगा 'रंग दे बसंती' का सीक्वल? राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने खुद बताई वजह

विज्ञापन
Sharmila Tagore and Mansoor Ali Khan love story know unknown facts about love birds life
शर्मिला टैगोर, नवाब मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के लिए शर्मिला ने किया धर्म परिवर्तन
मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर के रिश्ते में धर्म सबसे बड़ी दीवार थी, जिसे शर्मिला टैगोर ने तोड़ दिया था। लेकिन दोनों की शादी इतनी आसान भी नहीं थी। शर्मिला टैगोर के सामने नवाब पटौदी की मां ने शर्त रख दी थी, जिसे पूरा करने के बाद ही शर्मिला की मंसूर से शादी हो सकती थी। नवाब पटौदी की मां चाहती थीं कि शर्मिला इस्लाम अपनाएं, जिसके लिए वह राजी भी हो गईं। नवाब से शादी करने के लिए शर्मिला आयशा सुल्तान बन गईं। इसके बाद दोनों ने 27 दिसंबर 1968 को अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: ढोल-ताशे के साथ रजनीकांत का मालदीव में भव्य स्वागत, समुद्र किनारे जश्न मनाते दिखे सुपरस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed