फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Esha Deol: हेमा मालिनी के नेलपॉलिश लगाते ही डर जाती थीं एशा, बोलीं- बेटियों को देना चाहूंगी अपने जैसे संस्कार

Tue, 30 Aug 2022 12:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 30 Aug 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
Esha deol speaks on anime series Naruto star kids upbringing rudra invisible woman boycott Bollywood hema
esha deol - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री एशा देओल इन दिनों फिर से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। हाल ही में अभिनेता अजय देवगन के साथ वेब सीरीज ‘रुद्र’ में दिखीं एशा जल्द ही सुनील शेट्टी के साथ एक और वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। शूटिंग के बीच से वह किसी भी तरह करके अपनी बेटियों के लिए समय निकालना नहीं भूलतीं। इन दिनों अपनी बेटियों के साथ वह सुपरहिट जापानी एनीमेशन सीरीज 'नारुतो' खूब देखती हैं। सोनी ये चैनल पर प्रसारित हो रही ये सीरीज एशा देओल की पसंदीदा सीरीज शुरू से रही है। इस शो की वापसी से वह काफी खुश दिखीं और चाहती हैं कि उनको जो चीजें बचपन में मिलीं, वे सब उनकी बेटियों को भी मिलें। एशा से एक खास मुलाकात...

 

Esha deol speaks on anime series Naruto star kids upbringing rudra invisible woman boycott Bollywood hema
esha deol - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी दोनों बेटियों राध्या और मिराया के लिए कितना समय निकल पाती है, आपकी कौन सी चीजें उन्हें ज्यादा पसंद है?
मैं शूटिंग शेड्यूल ही ऐसा बनाती हूं कि अपनी दोनों बेटियों को भरपूर समय दे सकूं। रविवार को तो ज्यादातर छुट्टी होती है और भी किसी दिन काम नहीं होता है तो पूरा दिन अपनी दोनों बेटियों को देती हूं। जब मैं शूटिंग के लिए तैयार होकर जाती हूं तो दोनों बेटियां बैठकर देखती हैं। उन्हें मेरा तैयार होते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। मैं भी बचपन में ऐसा ही करती थी। जब मम्मी तैयार होकर शूटिंग के लिए निकलती थी तो उनको तैयार होते देखती रहती थी।

Esha deol speaks on anime series Naruto star kids upbringing rudra invisible woman boycott Bollywood hema
esha deol - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मम्मी के साथ बचपन की ऐसी कोई घटना जिसे आप शेयर करना चाहें ?
जब मम्मी (हेमा मालिनी) नेल पॉलिश लगती थी, तब मैं डर जाती थी। मुझे ऐसा लगता था कि मम्मी नेल पॉलिश लगा रही हैं तो इसका मतलब वह कहीं बाहर जाने वाली है। मम्मी के बिना मुझे अच्छा नहीं लगता था। मैं चाहती थी कि वह हमेशा मेरे ही साथ रहे लेकिन ऐसा संभव नहीं था। शूटिंग पर जब भी मम्मी जाती थी तो पहले मुझे स्कूल छोड़ती थीं। उसके बाद ही शूटिंग पर जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha deol speaks on anime series Naruto star kids upbringing rudra invisible woman boycott Bollywood hema
esha deol - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब आप स्कूल जाती थीं और बाकी बच्चो को पता चलता था कि आप हेमा मालिनी और धर्मेंद्र  बेटी हैं, तो बाकी बच्चों की क्या प्रतिक्रिया होती थी ?
ऐसी कोई बात तो मुझे याद नहीं आ रही लेकिन हां स्कूल में सभी बच्चों को समान रूप से ट्रीट किया जाता था। ऐसा नहीं था कि मैं बड़े घर की बेटी हूं तो मेरे लिए अलग से कुछ खास व्यवस्था हो या कोई स्पेशल ट्रीटमेंट मिले। हमारे घर में ऐसे संस्कार मिले है कि हमने खुद भी किसी को यह एहसास नही होने दिया कि हम स्टार किड्स हैं।

विज्ञापन
Esha deol speaks on anime series Naruto star kids upbringing rudra invisible woman boycott Bollywood hema
Esha Deol, Hema Malini - फोटो : social media

बचपन में आपको ऐसे कौन से संस्कार मिले जो आप अपनी दोनों बेटियों को देना चाहेगी ?
स्टार किड होने के बावजूद मेरा बचपन बहुत ही साधारण रहा। ऐसा ही मैं अपनी बेटियों के साथ चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वह भी मेरी ही तरह साधारण तरीके से रहना सीखें। बचपन में हमेशा हमें अनुशासन से रहना, जमीन से जुड़े रहना और बड़ों को सम्मान देना सिखाया गया है। मैं ये सारे संस्कार अपनी बेटियों को देना चाहती हूं। बचपन में जो संस्कार बच्चों को दिए जाते है, उसी के हिसाब से वह अपने जीवन आगे बढ़ते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed