फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी बेटी को जन्म देते ही इस बीमारी का शिकार हो गई थीं एशा, मां हेमा मालिनी के कहने पर करवाया इलाज

Fri, 06 Mar 2020 10:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 06 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Esha Deol was affected by postpartum depression after born her second child
Esha Deol, Hema Malini - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल बीते साल दूसरी बार मां बनीं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया। वह दो बेटियों की मां हैं। एशा देओल की पहली बेटी राध्या और दूसरी बेटी मिराया है। दोनों बेटियों के जन्म देने के दौर वह फिल्मों से दूर रहीं, लेकिन दूसरी बेटी के जन्म के बाद एशा देओल एक ऐसी बीमारी का शिकार हो गई थीं, जिसके बारे में बात करते हुए वह काफी भावुक हो गईं।

Esha Deol was affected by postpartum depression after born her second child
esha deol, hema malini - फोटो : social media

न्यूज 18 की खबर के अनुसार एशा देओल दूसरी बेटी को जन्म देने के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन (पीपीडी) का शिकार हो गई थीं। ये बीमारी प्रेग्नेंसी के वक्त हॉर्मोन्स के उतार चढ़ाव की वजह से होता है और इसे 'पोस्टपार्टम डिप्रेशन' कहते हैं। इस बीमारी में महिलाओं में मूड स्विंग, उदासी, चिड़चिड़ापन, रोने की इच्छा होना और बच्चे को संभाल पाऊंगी या नहीं इसकी चिंता होना जैसे कई भाव आते हैं। इस बीमारी के बारे में महिलाओं को बहुत कम पता होता है।  

Esha Deol was affected by postpartum depression after born her second child
एशा देओल, हेमा मालिनी - फोटो : File Pic

एशा ने बताया कि एक दिन उनकी मां हेमा मालिनी ने उनके व्यवहार में ऐसी हरकतों को नोटिस किया। जिसके बाद हेमा ने तुरंत एशा का ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दी। हालांकि एक महीने के भीतर ही एशा ठीक हो गई थीं। एशा देओल की साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी की थी। वहीं अभिनेत्री एशा देओल ने मां बनने के बाद नई शुरुआत की है। वह बच्चे की परवरिश के अनुभव को किताब पर उतारने जा रही हैं। उनकी किताब का नाम 'अम्मा मिया' होगा। इस बात की जानकारी बीते दिनों एशा ने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Deol was affected by postpartum depression after born her second child
एशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'अम्मा मिया' किताब एक मां की तरफ से दूसरी मां के लिए है। यह किताब कहानियों, परामर्शों और बच्चों के व्यंजनों से परिपूर्ण होगी। यह मेरा निजी सफर है जिसमें मैं एक मां के तौर पर तब्दील हुई हूं। मुझे उम्मीद है कि यह किताब सभी नई माताओं के लिए एक अच्छे दोस्त की तरह लगे।' इस किताब की प्रस्तावना जया बच्चन द्वारा लिखी गई है। एशा को शुभकामनाएं देते हुए उनके 'क्या दिल ने कहा' के सह-कलाकार तुषार कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक बेहतरीन इंसान और उससे भी बेहतरीन मां के लिए थ्री चियर्स  (खुशियां।) यह तुम्हारे लिए एक अच्छी नई शुरुआत है।'

विज्ञापन
Esha Deol was affected by postpartum depression after born her second child
Esha Deol - फोटो : Social Media

एशा ने अपनी किताब के बारे में बात करते हुए कहा था, 'राध्या और मिराया की परवरिश करना किसी रोमांच से कम नहीं है। इस किताब के जरिए में नई माताओं को अपनी रोमांचक और उत्साहवर्धक सफरनामे के बारे में बताना चाहती हूं। मैं पहली बार मां बनने और उसके साथ आने वाले सभी आंसू, हंसी और ड्रामा के अनुभव को साझा करने के लिए बेकरार हूं।' गौरतलब है कि एशा अक्सर अपनी और अपनी बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

पढ़ें: गौतम गुलाटी ने जसलीन को बताया ओवर एक्टिंग की दुकान, फिर ऐसे दिया रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed