{"_id":"5d023be1bdec226df15e1784","slug":"esha-gupta-angry-in-uidai-after-server-goes-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड सेवा पर इमरान हाशमी की एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, UIDAI को टैग कर दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आधार कार्ड सेवा पर इमरान हाशमी की एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, UIDAI को टैग कर दिया ऐसा रिएक्शन
Thu, 13 Jun 2019 05:40 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 13 Jun 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
ईशा गुप्ता
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्नत, रुस्तम और बादशाहो जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) यानी आधार कार्ड सेवा की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर न केवल UIDAI की आलोचना की बल्कि अपनी समस्या भी जाहिर की है।
Esha Gupta
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ईशा गुप्ता ने हाल ही में अपना आधार कार्ड अपडेट करने के लिए UIDAI की साइट खोली जहां सर्वर डाउन दिख रहा था। इसके बाद उन्होंने UIDAI को टैग और कटाक्ष करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'अच्छी खबर ये है कि UIDAI का पिछले 3 दिन से सर्वर डाउन है और बुरी खबर ये है कि मैं अभी तक कुछ नहीं कर सकी। शुक्रिया इस बात के लिए कि मैं इसके बिना यात्रा नहीं कर सकती।'
Esha Gupta
- फोटो : file photo
वहीं खबरों की मानें को इस ट्वीट के बाद ईशा गुप्ता को ट्विटर पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस वजह से उन्होंने अपने ट्वीट को कुछ समय बाद डिलीट कर दिया। लेकिन ईशा गुप्ता के इस ट्वीट पर UIDAI ने अपना जवाब दिया और ईशा गुप्ता से उनकी समस्या के बारे में पूछा। इसका बाद उन्होंने अपने समस्या को बताया।
Pls DM us a screenshot of the webpage where you got the error.
— Aadhaar Help Centre (@Aadhaar_Care) June 12, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
ईशा गुप्ता
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि ईशा गुप्ता फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ईशा अपनी बोल्ड तस्वीरों को वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वहीं बहुत बार उन्हें अपनी बोल्ड तस्वीरों को वजह से ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
Esha Gupta
- फोटो : file photo
बात करें ईशा गुप्ता की फिल्मों की तो उन्होंने आखिरी बार फिल्म टोटल धमाल में गेस्ट अपीयरेंस दी थीं। बतौर मुख्य एक्ट्रेस ईशा की आखिरी फिल्म बादशाहो थी। ये फिल्म साल 2017 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर इमरान हाशमी, अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बादशाहो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।