फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पंड्या से अफेयर की खबरों पर ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं फिलहाल शादी...'

Sat, 04 Aug 2018 06:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Esha Gupta speaks about marriage with cricketer Hardik Pandya
हार्दिक पंड्या और ईशा गुप्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को लेकर अक्सर ऐसे खबरें मीडिया में आती रहती हैं कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। यह खबरें तब और रफ्तार पकड़ती हैं जब यह दोनों गुपचुप तरीके से साथ नजर आते हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों ने कभी एक दूसरे के बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन अब पहली बार ईशा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 


 

Esha Gupta speaks about marriage with cricketer Hardik Pandya
ऐली अवराम, ईशा गुप्ता और हार्दिक पंड्या - फोटो : Cricket Addictor
हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थी कि ईशा और पंड्या की मुलाकात हुई थी। इसके बाद फिर से इनको लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच ईशा ने मीडिया में आकर कहा कि मैं अभी शादी नहीं कर रही हूं। जब शादी करुंगी तो आप सबको इसके बारे में जरूर बताऊंगी, लेकिन अभी इसका सही वक्त नहीं आया है। 

 
Esha Gupta speaks about marriage with cricketer Hardik Pandya
Esha Gupta
ईशा ने तो आखिरकार शादी की बातों पर अपनी सफाई दे दी लेकिन अभी भी पंड्या ने इस पूरे मामले पर कुछ नहीं कहा है। बता दें कि फिलहाल पंड्या इंग्लैंड दौरे पर हैं वह टेस्ट टीम में शामिल हैं। माना जा रहा है कि जब वह भारत लौटेंगे तो हो सकता है कोई बयान दें। तब तक फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Gupta speaks about marriage with cricketer Hardik Pandya
Elli AvrRam
बता दें हार्दिक पंड्या का नाम इससे पहले एली अवराम से भी जुड़ चुका है। माना जाता है इन दोनों के रिलेशनशिप में एली अवराम सीरियस थीं लेकिन पंड्या उन्हें लेकर कोई कमिटमेंट नहीं करना चाहते थे। यह वजह थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 
विज्ञापन
Esha Gupta speaks about marriage with cricketer Hardik Pandya
ईशा गुप्ता
लंबे समय से बड़े परदे से दूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता जल्द ही टीवी रियलिटी शो में दिखाई देंगी। ईशा 'हाई फीवर: डांस का नया तेवर' में बतौर जज नजर आएंगी। फिल्मों की बात करें तो ईशा गुप्ता जल्द ही डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' में खूब धमाल मचाएंगी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और अरशद वारसी हैं। इसके अलावा वो जेपी दत्ता की आने वाली फिल्म 'पलटन' में भी दिखेंगी। यह फिल्म भारत-चीन युद्ध पर आधारित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed