फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना का समर्थन करने पर पिटा बिग बॉस का ये पूर्व प्रतिभागी, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार

Mon, 28 Dec 2020 05:47 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 28 Dec 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Ex Bigg Boss Contestant Pritam Singh Assaulted By Shiv Sena Worker For Supporting Kangana Ranaut
प्रीतम सिंह और कंगना रणौत - फोटो : फाइल

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत का समर्थन करने पर बिग बॉस के एक पूर्व प्रतियोगी की नागपुर में कथित रूप से एक राजनीतिक दल के कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हुआ है और इस मामले में पूछतांछ शुरू कर दी गई है।

Ex Bigg Boss Contestant Pritam Singh Assaulted By Shiv Sena Worker For Supporting Kangana Ranaut
प्रीतम सिंह - फोटो : ट्विटर

 रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आठवें सीजन के प्रतियोगी रहे अभिनेता प्रीतम सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि एक राजनीतिक पार्टी के नेता ने उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ भी की। प्रीतम का कहना है कि ऐसा अभिनेत्री कंगना रणौत का कुछ मुद्दों पर समर्थन करने पर किया गया है।

Ex Bigg Boss Contestant Pritam Singh Assaulted By Shiv Sena Worker For Supporting Kangana Ranaut
प्रीतम सिंह - फोटो : फाइल

प्रीतम सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए इस दुर्व्यहार का खुलासा किया है। सोशल मीडिया के जरिए प्रीतम ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार भी लगाई है। प्रीतम ने ट्विटर पर एक और पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने अपने साथ मारपीट करने वाले और धमकाने वाले आरोपी को भी दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ex Bigg Boss Contestant Pritam Singh Assaulted By Shiv Sena Worker For Supporting Kangana Ranaut
प्रीतम सिंह - फोटो : फाइल

इस पोस्ट में प्रीतम ने लिखा, 'यह वह आरोपी है जिसमें मेरी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने की कोशिश की। साथ ही मुझे और मेरे परिवार को सबके सामने गालियां दीं। मेरी जिंदगी खतरे में है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। यह सब मेरे साथ सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि मैं कंगना के समर्थन में हूं।'



विज्ञापन
Ex Bigg Boss Contestant Pritam Singh Assaulted By Shiv Sena Worker For Supporting Kangana Ranaut
सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रणौत - फोटो : PTI

बता दें कि युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रणौत महाराष्ट्र सरकार और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर हमलावर रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और कुछ वीडियो पोस्ट साझा करके कंगना ने इस पूरी घटना का जिम्मेदार महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड को ठहराया। वहीं, मुंबई को उन्होंने पीओके का दर्जा भी दिया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी और कंगना के बीच उनके दफ्तर के तोड़फोड़ की घटना को लेकर भी कानूनी कार्यवाही चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed