फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम बनने से पहले फिल्मों के लिए ये काम करते थे करुणानिधि, फैंस बुलाते हैं 'कला का विद्वान'

Tue, 07 Aug 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
ex chief minister karunanidhi career as a script writer
शिवाजी गणेशन के साथ करुणानिधि

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी करुणानिधि की स्थिति नाजुक बनी हुई है। राजनीति के साथ-साथ करुणानिधि का रुझान फिल्मों की ओर शुरू से रहा है। 20 साल की उम्र में ही वो जूपिटर पिक्चर्स के साथ जुड़े और बतौर स्क्रिप्ट राइटर काम शुरू किया।

ex chief minister karunanidhi career as a script writer
करुणानिधि

करुणानिधि ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में पहली फिल्म 'राजाकुमारी' (1947) की थी। बतौर स्क्रिप्टराइटर उनके काम को काफी सराहा गया। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। सिनेमा में करुणानिधि के बेहतरीन काम को देखते हुए उनके समर्थक उन्हें 'कला का विद्वान' कहकर बुलाते हैं।

ex chief minister karunanidhi career as a script writer
करुणानिधि

करुणानिधि ने तमिल सिनेमा इंडस्ट्री का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक विचारों के प्रचार करने के लिए भी किया। फिल्म 'पराशक्ति' उन्हीं फिल्मों में से एक थी, जिसमें द्रविड़ आंदोलन की विचारधारा को दिखाया गया था। इस फिल्म से ही तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर शिवाजी गणेशन ने डेब्यू किया था हालांकि राजनीतिक विाचरों से प्रेरित होने की वजह से फिल्म को शुरुआत में बैन कर दिया गया था। साल 1952 में रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ex chief minister karunanidhi career as a script writer
Karunanidhi

करुणानिधि की लिखी फिल्मों में हमेशा सामाजिक संदेश छुपा होता था। इन फिल्मों में विधवा पुनर्विवाह, छुआछूत, जमींदारी का खात्मा, धर्म के नाम पर अंधविश्वास जैसे विषय शामिल होते थे। सामाजिक मुद्दों को उठाने की वजह से उन्हें कई बार बैन का भी सामना करना पड़ा। 1950 के दशक में उनके दो नाटकों पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
ex chief minister karunanidhi career as a script writer
करुणानिधि

डायरेक्टर मणिरत्नम ने करुणानिधि की राजनीति से प्रेरित तमिल फिल्म 'इरुवर' बनाई, जिसमें ऐश्वर्या राय, मोहनलाल, प्रकाश राज जैसे बड़े एक्टर्स ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह ऐश्वर्या की डेब्यू फिल्म भी थी। 1997 में रिलीज हुई 'इरुवर' ने दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भी जीते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed