{"_id":"606d107b8ebc3e8d2a115928","slug":"ex-isro-scientist-nambi-narayanan-speaks-to-pankaj-shukla-on-his-biopic-rocketry-the-nambi-effect","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: ‘अमर उजाला’ से बोले नंबी नारायणन, ‘रॉकेट्री’ ने मुझे उम्मीद से ज्यादा संतुष्ट किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: ‘अमर उजाला’ से बोले नंबी नारायणन, ‘रॉकेट्री’ ने मुझे उम्मीद से ज्यादा संतुष्ट किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान, आर माधवन और सिमरन बग्गा स्टारर फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के ट्रेलर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली तारीफ के बाद हिंदी सिनेमा की तमाम बड़ी कंपनियों ने फिल्म के निर्देशक आर माधवन से दोस्ती की पींगे नए सिरे से बढ़ानी शुरू कर दी है। देश प्रेम की इस अनूठी कहानी के पोस्टर पर जिस बड़े कॉरपोरेट हाउस का लोगो चिपकेगा, वह उस कंपनी के लिए तो गर्व की बात होगी ही साथ ही ये एक ऐसी फिल्म का अगला पड़ाव भी होगा, जिसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचने की बात खुद देश के प्रधानमंत्री ने कही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के बारे में खुद नंबी नारायणन क्या कहते हैं।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कम लोगों को ही पता होगा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद जब केरल गए थे तो जिन कुछ खास लोगों से उन्होंने खुद मिलने में दिलचस्पी दिखाई थी, उनमें से एक इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन भी थे। फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ पर काम भी उसी के आसपास शुरू हुआ। माधवन ने करीब डेढ़ दो साल तक इस पूरे विषय पर लंबी रिसर्च की है। फ्रेंच स्पेस एजेंसी से वहां फिल्म शूट करने की परमीशन ली है और आधा दर्जन देशों में फैला फिल्म के प्रोडक्शन का काम अकेले अपने कंधों पर उठाए रखा है।
3 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘अमर उजाला’ देश का इकलौता ऐसा मीडिया हाउस है जिससे खुद इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने अपनी इस फिल्म के पूरे होने के बाद बातचीत की। उनका कहना यही रहा कि माधवन ने उनके जीवन का जो पहलू सिनेमा की शक्ल में परदे पर उतारा है, उसे देखकर वह खुद बहुत भावुक हो गए। ये पूछे जाने पर कि क्या वह माधवन के इस प्रयास से संतुष्ट हैं, नंबी नारायणन ने कहा, ‘माधवन ने उम्मीद से कहीं आगे जाकर मुझे संतुष्ट किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम मोदी संग 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नंबी नारायणन ने फिल्म की मेकिंग पर बहुत करीब से नजर रखी है। वह कहते हैं, “ये फिल्म बनाने की मेरी इच्छा भी माधवन की ही सोच से ही जागी। उन्होंने एक तरह से ये फिल्म बनाने का बालहठ ही किया। मुझे उनमें एक कारोबारी नहीं बल्कि सच्चा भारतीय दिखा जो देश के एक कोने में हुई एक घटना को पूरी दुनिया को बताना चाहता था।”
विज्ञापन
5 of 5
आर माधवन, पंकज शुक्ल व नंबी नारायणन
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता और निर्देशक आर माधवन अपनी फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के ट्रेलर को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। ये ऐसी पहली फिल्म है जिसके बारे में तकरीबन हर भारतीय भाषा के सुपरस्टार सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं, फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इस बात को नोटिस कर रहे हैं कि माधवन ने ये फिल्म अलग अलग भाषाओं में डब नहीं की है बल्कि अलग अलग भाषाओं में शूट की है। युवा पीढ़ी को जहां फिल्म का अंग्रेजी ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है, वहीं शाइनिंग इंडिया फिल्मों में दिलचस्पी रखने वाले इसके हिंदी ट्रेलर को देख खूब तालियां बजा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।