फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडल्ट स्टार्स की तस्वीर साझा कर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पूर्व गृहमंत्री, यूजर्स बोले 'आ गया लपेटे में'

Tue, 31 Dec 2019 04:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 31 Dec 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Ex Pakistani Minister Rehman Malik shares Adult Film Stars photos as Anti CAA protesters Got Trolled
मिया खलीफा, रहमान मलिक - फोटो : Social Media

पाकिस्तान के पूर्व (इंटीरियर मिनिस्टर) गृहमंत्री और सीनेटर अब्दुल रहमान मलिक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अब्दुल रहमान मलिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स का शिकार हो गए। इस तस्वीर के जरिए अब्दुल रहमान ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध किया है। लेकिन अब्दुल रहमान इस वजह से ट्रोल नहीं हुए, उनके ट्रोल होने की वजह कुछ और ही है।

Ex Pakistani Minister Rehman Malik shares Adult Film Stars photos as Anti CAA protesters Got Trolled
अब्दुल रहमान मलिक - फोटो : Social Media

दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने मलिक को टैग करते हुए लिखा था, 'सर, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों की प्रभावशाली अभिनेत्रियों ने हिजाब पहनकर नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) का विरोध करने वाले भारतीय मुसलमानों के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्हें सलाम, मोदी जल्द ही देंगे इस्तीफा।' यूजर के इस पोस्ट को मलिक ने रीट्वीट किया। जिसके बाद से ही वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

Ex Pakistani Minister Rehman Malik shares Adult Film Stars photos as Anti CAA protesters Got Trolled
अब्दुल रहमान मलिक - फोटो : Social Media

मलिक ने इस यूजर के पोस्ट को रीट्वीट किया और लिखा, 'मे गॉड ब्लेस हर'। जिसके बाद मलिक जमकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल ये तीन तस्वीरें अलग-अलग लड़कियों की थीं। इनमें से दो एडल्ट फिल्म स्टार मिया खलीफा और नादिया अली हैं। जिनकी वजह से मलिक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ex Pakistani Minister Rehman Malik shares Adult Film Stars photos as Anti CAA protesters Got Trolled
अब्दुल रहमान मलिक - फोटो : Social Media

इस पोस्ट को एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, 'आ गया लपेटे में' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक नादिया अली है, एक मियां खलीफा और कौन है?' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'सिनेटर रहमान मलिक ने अपनी शुभकामनाएं एडल्ट स्टार मिया खलीफा को दी हैं हिन्दुस्तानी मुसलमानों के साथ खड़े रहने के लिए।'
 

विज्ञापन
Ex Pakistani Minister Rehman Malik shares Adult Film Stars photos as Anti CAA protesters Got Trolled
अब्दुल रहमान मलिक - फोटो : Social Media

हालांकि इस पोस्ट के वायरल होने के बाद और ट्विटर यूजर के खिल्ली उड़ाने के बाद रहमान मलिक ने इस पोस्ट को हटा दिया। लेकिन तब तक यूजर्स इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट ले चुके थे। अब यूजर्स इस स्क्रीन शॉट को साझा कर रहमान की चुटकी ले रहे हैं। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई पाकिस्तानी नेता या पूर्व अधिकारी इस प्रकार से भारतीय ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया हो। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed