फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive Haqeeqat 2: केतन आनंद बनाने जा रहे सुपरहिट ‘हकीकत’ की सीक्वल, ‘अमर उजाला’ से साझा की ये पूरी योजना

Sun, 03 Dec 2023 09:35 AM IST
Virendra Mishra वीरेंद्र मिश्र
Updated Sun, 03 Dec 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
Exclusive Haqeeqat 2 Ketan Anand is going to make  sequel of Haqeeqat shared complete plan with Amar Ujala
केतन आनंद, हकीकत - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई

निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद की फिल्म 'हकीकत' एक बार फिर चर्चा में है। इस फिल्म का सीक्वल 'हकीकत 2' का निर्माण और निर्देशन चेतन आनंद के बेटे केतन आनंद करने जा रहे हैं। साल 1964 में रिलीज फिल्म 'हकीकत' 1962 के भारत-चीन युद्ध की घटनाओं पर आधरित है जिसमें लद्दाख में सैनिकों की एक छोटी सी पलटन ने एक बहुत बड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत के दैरान निर्माता-निर्देशक केतन आनंद ने बताया कि फिल्म 'हकीकत' जहां पर खत्म हुई थी वहीं से फिल्म 'हकीकत 2' की कहानी शुरू होगी।      

Exclusive Haqeeqat 2 Ketan Anand is going to make  sequel of Haqeeqat shared complete plan with Amar Ujala
चेतन आनंद - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई

फिल्म 'हकीकत 2' के बारे में बातचीत करते हुए केतन आनंद बताते हैं, ‘फिल्म 'हकीकत' जहां पर खत्म हुई, वहां पर टाइटल दिया हुआ था कि 'द एंड इज नॉट येट'। मैं हमेशा पिता जी से पूछता कि यह कैसा अजीबो गरीब एंड है। उन्होंने बताया था कि यह इसलिए लिखा गया क्योंकि ये कम्बख्त फिर वापस आएंगे। उस समय तो मुझे पिता जी की बात समझ में नहीं आई, लेकिन जब साल 2020 में चीन ने हमारे देश के साथ विश्वासघात किया तब मुझे पिता जी की बात याद आ गई कि यह बात तो मुझे पिता जी बहुत पहले ही कह चुके थे कि ये कम्बख्त फिर आएंगे। इसलिए उन्होंने फिल्म के अंत में द एंड न लिखकर लिखा द एंड इज नॉट येट।'  

Exclusive Haqeeqat 2 Ketan Anand is going to make  sequel of Haqeeqat shared complete plan with Amar Ujala
हकीकत - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई

केतन कहते हैं, '58 साल के बाद फिर वैसा ही हुआ। चीन का राष्ट्रपति आया हमारे प्रधानमंत्री के साथ आकर खाना खाया और गलवान में जाकर विश्वासघात किया। तभी मुझे लगा कि फिल्म 'हकीकत' की कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है। हमारी फिल्म की शुरुआत वहीं से होती है जब एक बच्चा फिल्म ‘हकीकत’ सरहद की तरफ देखता है, अब वह बड़ा हो गया है। उस बच्चे के माध्यम से फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। वह बच्चा आगे चलकर आर्मी ज्वाइन करता है और जब गलवान अटैक होता है तो वही बच्चा मेजर जनरल के पद से रिटायर होने वाला है। और, अपने बेटे को युद्ध के लिए भेजता है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive Haqeeqat 2 Ketan Anand is going to make  sequel of Haqeeqat shared complete plan with Amar Ujala
केतन आनंद - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई

फिल्म 'हकीकत 2' की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग के बारे में पूछे जाने पर केतन आनंद बताते हैं कि देव आनंद साहब पर बनी रही वेब सीरीज की शूटिंग के बाद वह ये फिल्म शुरू करेंगे। उनके मुताबिक, ‘हमारी कोशिश है कि वेलेंटाइन डे के अवसर पर देव साहब की सीरीज की पहली पहली झलक देश के चुनिंदा मीडिया के साथ शेयर करूं। उसके बार तय करेंगे कि किस ओटीटी प्लेटफार्म पर इसे रिलीज करेंगे।'  

विज्ञापन
Exclusive Haqeeqat 2 Ketan Anand is going to make  sequel of Haqeeqat shared complete plan with Amar Ujala
केतन आनंद - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई

साल 1964 में रिलीज फिल्म 'हकीकत' में धर्मेंद्र, बलराज साहनी, प्रिया राजवंश, संजय खान और विजय आनंद की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म को भारत की कालजयी फिल्मों में गिना जाता है। ये फिल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और लद्दाख के सैनिकों को समर्पित की थी। फिल्म 'हकीकत 2' के कलाकारों के चयन को लेकर निर्माता-निर्देशक केतन आनंद कहते हैं, 'इस फिल्म में इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारें ही काम करेंगे और यह फिल्म बहुत ही भव्य स्तर पर बनाई जाएगी। इस फिल्म में काम करने वाले कलाकारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।'      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed