{"_id":"60929aa38ebc3e8d927d51ae","slug":"exclusive-hrithik-roshan-to-walk-away-from-vikram-vedha-remake-fact-check-with-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: ऋतिक ने छोड़ी दी ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक, ‘अमर उजाला’ पर जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: ऋतिक ने छोड़ी दी ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक, ‘अमर उजाला’ पर जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई
ऋतिक रोशन- विक्रम वेधा पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस एंटरटेमेंट और फ्राइडे फिल्मवर्क्स की भागीदारी में बन रही हिंदी फिल्म ‘विक्रमवेद’ अब ऋतिक रोशन नहीं कर रहे हैं, ये खबर झूठी है। ऋतिक रोशन ये फिल्म सौ फीसदी कर रहे हैं और इसकी पुष्टि भी उनकी टीम ने ‘अमर उजाला’ से कर दी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन मूल फिल्म में विजय सेतुपति वाला रोल करने जा रहे हैं।
2 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : Instagram
बुधवार सुबह से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस बात को लेकर हलचल मची हुई है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज के लिए ऋतिक रोशन ने निर्माता नीरज पांडे की फिल्म छोड़ दी है। ये फिल्म विजय सेतुपति और आर माधवन की तमिल फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक है और इसमें ऋतिक रोशन की एंट्री आमिर खान की ना के बाद हुई है। ऋतिक फिल्म में विलेन के रोल में दिखेंगे और फिल्म के हीरो होंगे सैफ अली खान।
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसी बीच मशहूर अंग्रेजी वेब सीरीज ‘नाइट मैनेजर’ के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन के काम करने न करने को लेकर उहापोह की स्थिति बनती रही है। पहले खबरें ये आईं थी कि ऋतिक ने प्रीति जिंटा की कंपनी के निर्माण में बनने वाली इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। अब सामने ये आया है कि इस सीरीज को बनाने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार से निर्माता मधु मंटेना ने हाथ मिला लिया है। मधु मंटेना और ऋतिक की इस सीरीज को लेकर क्या बात हुई ये तो साफ नहीं है लेकिन ऋतिक इस सीरीज को करने का मन फिर से बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की रीमेक से ऋतिक के अपना नाम वापस ले लेने की खबरें इसी नए घटनाक्रम के बाद ही सामने आईं। एक पोर्टल के ये लिख देने के बाद कि ऋतिक ने नीरज की फिल्म छोड़ दी है, हिंदी सिनेमा में दिन भर खूब हलचल मची रही। ‘अमर उजाला’ के पास इस बात की जानकारी के लिए कई फोन आए और ‘अमर उजाला’ ने जब ऋतिक रोशन से इस बारे में जानकारी चाही तो उनकी टीम का जवाब था कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की दूसरी लहर के चलते महाराष्ट्र और मुंबई में फिल्मों की शूटिंग रुक चुकी है। ऐसे में तकरीबन सभी बड़े सितारों की तारीखें आगे पीछे हो चुकी हैं। ऋतिक के ‘नाइट मैंनेजर’ सीरीज के लिए हां करने से इसके और ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक की शूटिंग आगे पीछे हो सकती है। ऋतिक रोशन के पास इसके अलावा दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म ‘फाइटर’ भी और बताते हैं कि फिल्म ‘पठान’ में भी उनकी एक खास झलक दर्शकों को देखने को मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।