पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में छा जाने वाली दीपिका पादुकोण आज अपना 32वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर हम आपको एक बहुत बड़ी न्यूज बताने जा रहे हैं। हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, 'पद्मावती' की नई रिलीज डेट सामने आई है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने की खबर है जिसपर आज शाम तक मुहर लग सकती है।
Exclusive: दीपिका के B'day पर फैंस के लिए बड़ी खबर, भंसाली ने फाइनल की 'पद्मावती' की रिलीज डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सेंसर बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद कहा जा रहा था कि फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। जबकि नई रिलीज डेट 25 जनवरी बताई जा रही हैं। पुख्ता जानकारी के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने डिस्ट्रीब्यूटर से बात की है।
पढ़ें- ऐश्वर्या राय को मां बताने वाले 29 साल के इस शख्स के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आया हर एक सच
भंसाली ने डिस्ट्रीब्यूटर से पूछा है कि क्या वो 25 जनवरी को 'पद्मावती' की रिलीज के लिए तैयार हैं। खबर ये भी है कि फिल्म बदले हुए नाम के साथ रिलीज होगी। क्योंकि करणी सेना ने कहा था कि अगर फिल्म का नाम 'पद्मावती' की जगह 'पद्मावत' हो जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।
पढ़ें- पीरियड्स और सेनिटरी नैपकिन के बारे में ये बात बताते हुए अक्षय कुमार को आई शर्म, जानें क्या कह गए
करणी सेना के इस फैसले को सेंसर बोर्ड ने भी मान लिया है। सेंसर बोर्ड के कहने पर फिल्म का नाम 'पद्मावत' किया गया है। बता दें कि इससे पहले ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन करणी सेना की बगावत के चलते रिलीज नहीं हो पाई।
अगर 'पद्मावती' 25 जनवरी को रिलीज होती है तो इसकी टक्कर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' के साथ होगी। पहले 'पैडमैन' 26 जनवरी को रिलीज हो रही थी। लेकिन अक्षय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि अब उनकी फिल्म 25 को ही रिलीज हो जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय पर दो बड़ी फिल्में टकराएंगी।