टीवी शो 'इमली' में सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। इनकी बॉन्डिंग देख दर्शकों ने इन दोनों की डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए। हाल ही में फहमान ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने यह खुलासा भी किया है कि टीवी शो के सेट पर वह और सुंबल एक-दूसरे के करीब कैसे आए?
Fahmaan-Sumbul Touqeer: फहमान ने बताई सुंबुल के नजदीक आने की वजह, बोले- सेट पर उसे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फहमान खान ने कहा कि वह और सुंबुल इसलिए करीब आए, क्योंकि सुंबुल के अंदर काफी बचपना है और उसे संभालने के लिए कोई चाहिए ऐसे में उन्होंने यह काम बखूबी किया। फहमान ने कहा, 'शो 'इमली' में काम करने के दौरान हम पर्सनली जुड़े, क्योंकि उस दौरान उसके पापा भी काम पर थे और इस वजह से वह उसके पास नहीं थे। सुंबुल को कोई चाहिए था जो उसके बचपने को हैंडल कर सके तो मैं वहां था।'
सुंबुल को लेकर फहमान ने आगे कहा, 'बहुत ही ईमानदार लड़की है। उसके अंदर इमोशंस भी भर आते हैं, निकल आते हैं तो उन्हें संभालना बहुत जरूरी होता है। कई बार इमोशंस बाहर आते हैं तो उन्हें संभालना बहुत जरूरी होता है। मुझे लगता है कि मैंने यह काम अच्छे से किया।'
Chittibabu- Samantha: सामंथा के कानों के बाल वाले मजाक पर चिट्टीबाबू का पलटवार, निर्माता ने कही यह बात
बता दें कि हाल ही में सुंबुल ने एक घर खरीदा है। इसे लेकर भी फहमान ने एक्ट्रेस की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं गया हूं उसके घर। घर बहुत खूबसूरत है उसका। मुझे गर्व है उस पर कि इस उम्र में उसने खर खरीद लिया। यह बहुत बड़ी बात है। उसने जो मुकाम हासिल किया है उसका पूरा क्रेडिट उसे जाता है। उसके अच्छे भविष्य के लिए कामना है।'
द माइंड दैट मैटर्स: महिलाओं से भेदभाव के खिलाफ संघर्ष और सफलता की कहानी बयां करती है यह डॉक्यूमेंट्री
बता दें कि फहमान को बीते दिनों सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में देखा गया था। हाल ही में फहमान खान, एकता कपूर के टीवी शो 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' में नजर आए। फहमान शो में कृतिका सिंह यादव के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए।
Nakul-Disha: नकुल मेहता और दिशा परमार के फैंस के लिए खुशखबरी, इस शो से टीवी पर फिर करेंगे वापसी