फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्किन टोन को लेकर पोस्ट कर ट्रोल हुईं सुहाना खान, यूजर्स बोले- 'पहले शाहरुख से कहो गोरे होने की क्रीम का विज्ञापन बंद करें...'

Wed, 30 Sep 2020 09:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 30 Sep 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Fairness Cream brand ambassador Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan again Troll for having brown skin
सुहाना खान, शाहरुख खान - फोटो : File Photo

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने अपने साथ हुए रंगभेद को लेकर दर्द बयां किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर लंबा पोस्ट लिखा है और कहा है कि बहुत जरूरी है कि रंगभेद के मुद्दे को खत्म किया जाना चाहिए। दरअसल सुहाना खान को लोग उनके रंग को लेकर ट्रोल करते रहे हैं। उन्हें भद्दे कमेंट्स लिखकर भेजते रहे हैं। ऐसे में सुहाना ने पोस्ट लिखकर ऐसे ट्रोलर्स को लताड़ा लेकिन अपने पिता की वजह से वह एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं।

Fairness Cream brand ambassador Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan again Troll for having brown skin
सुहाना खान - फोटो : instagram

सुहाना खान के पिता और एक्टर शाहरुख खान गोरे होने की एक क्रीम का विज्ञापन करते हैं, इस विज्ञापन के माध्यम से लोगों से कहा जाता है कि अगर वह ये क्रीम इस्तेमाल करेंगे तो उनकी स्किन में निखार आएगा। इसी विज्ञापन का हवाला देकर यूजर्स अब सुहाना को ट्रोल कर रहे हैं। शाहरुख खान के अलावा ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन भी इसी तरह की क्रीम का प्रमोशन करते हैं।

Fairness Cream brand ambassador Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan again Troll for having brown skin
suhana khan - फोटो : instagram

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “मैं सुहाना खान से सहमत हूं। स्किन टोन को लेकर जो बातें कहीं जाती हैं उसपर उन्होंने जो आवाज उठाई है, वह सही है। लेकिन मुझे लगता है कि इसे खत्म करने की शुरुआत उन्हें अपने घर से करनी चाहिए। आप समाज को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती हैं, जब आपके पिता ही गोरे होने की क्रीम को सालों से प्रमोट कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Fairness Cream brand ambassador Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan again Troll for having brown skin
suhana khan - फोटो : instagram

एक अन्य यूजर ने लिखा- पहले अपने पिता से कहो गोरे होने की क्रीम का प्रमोशन बंद कर दें। अजीब दोहरापन है, पिता क्रीम का प्रमोशन करता है और बेटी रंगभेद को लेकर पोस्ट कर रही है। आपके पिता ने कई सालों से काले लोगों का मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन
Fairness Cream brand ambassador Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan again Troll for having brown skin
सुहाना खान - फोटो : instagram

दरअसल सुहाना ने कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, "इस समय कई चीजें चल रही हैं और यह ऐसा मुद्दा है, जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह उन सब लड़के और लड़कियों के बारे में हैं, जो बिना किसी बात के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं। जब मैं 12 साल की थी, तब मुझे मेरी स्किन टोन की वजह से पूरी तरह वयस्क हो चुके पुरुषों और महिलाओं द्वारा बदसूरत कहा गया था।"


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed