फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडी किंग बन बॉलीवुड पर राज करता था, अब कर्ज में डूबे इस एक्टर को नहीं मिल रहा काम

Sun, 19 Nov 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
famous actor lilliput has no work now making the rounds of producers offices
लिलिपुट

टीवी कॉमेडी शो 'देख भाई देख' के राइटर और एक्टर लिलिपुट लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। 90 के दशक के फेमस कॉमेडियन आज पाई-पाई को तरस रहे हैं। कर्ज में डूबे लिलिपुट आज अपनी बड़ी बेटी के घर पर रहने को मजबूर हैं।‌ लिलिपुट को लंबे समय से कोई काम नहीं मिला है। लिलिपुट का असली नाम एमएम फारुखी है। 

famous actor lilliput has no work now making the rounds of producers offices
लिलिपुट

हाल ही में मुंबई मिरर को द‌िए इंटरव्यू में लिलिपुट ने खुद ये बात कबूली है। उनका कहना है कि पिछले 5 साल से उनको कोई काम नहीं मिला है। लिलिपुट की मानें तो, 'मैं पिछले एक साल से दो स्क्रिप्ट्स लेकर प्रोड्यूसर्स के ऑफिस के चक्कर काट रहा हूं। लेकिन कुछ कहते हैं कि देखेंगे-सोचेंगे। जबकि कुछ ताना मारते हैं कि बौने उठकर चले आते हैं डायरेक्टर बनने।'

पढ़ें- 71 साल के एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, 16 साल की लड़की के साथ बनाए थे संबंध

famous actor lilliput has no work now making the rounds of producers offices
लिलिपुट

लिलिपुट ने 1998 में टीवी सिरीज 'वो' में कॉमेडी रोल किया था। उन दिनों को याद करते हुए लिलिपुट ने कहा, 'स्टीफेन किंग की हॉरर नॉवेल पर बेस्ड इस सीरीज में जब मैंने काम किया तो एक टॉप स्टार ने मुझसे कहा था- अच्छा आप सीरियस रोल भी करते हैं। मैं तो सोचता था कि बौने सिर्फ कॉमेडी के लिए बने होते हैं।'

पढ़ें- मॉडल ने पति पर लगाया लव जिहाद का आरोप, कहा- 'धर्म बदलने पर कर रहा मजबूर'

विज्ञापन
विज्ञापन
famous actor lilliput has no work now making the rounds of producers offices
लिलिपुट

लिलिपुट ने बताया, 'दिसंबर 1975 में जब मैं मुंबई आया तो मैं पहला बौना एक्टर था और मैंने तय कर लिया था कि खुद को ब्रांड बनाऊंगा। मैंने सोचा कि बॉलीवुड जैसी इतनी बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में मेरे जैसे बौने को खूब मजेदार रोल मिलेंगे। इसलिए अपना नाम लिलिपुट रखा और ऑडिशन देने शुरू कर दिए। लिलिपुट की मेहनत रंग लाई और उन्हें काम मिलना शुरू हुआ।'

विज्ञापन
famous actor lilliput has no work now making the rounds of producers offices
लिलिपुट

धीरे-धीरे लिलिपुट की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही थी। इसके बावजूद एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में वे कभी अपने कद से परे नहीं जा पाएंगे। इसे लेकर आज लिलिपुट कहते हैं, 'बाद में मुझे लगा कि वह सही था।' लिलिपुट फिलहाल अपने डायरेक्टर दोस्त विक्रम राजदान की शॉर्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed