{"_id":"607868dd8ebc3e8d320f5308","slug":"famous-bollywood-directors-first-salary-hansal-mehta-umesh-shukla-and-anubhav-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन तीन महान निर्देशकों की पहली सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, एक ने तो मात्र 80 रुपये ही कमाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन तीन महान निर्देशकों की पहली सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, एक ने तो मात्र 80 रुपये ही कमाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने वाले हर कलाकार के पीछे अक्सर एक चौंका देने वाली संघर्ष की कहानी छुपी होती है। वहीं पर्दे पर नजर आने वाले सितारों के बारे में तो हम बात करते ही हैं लेकिन पर्दे के पीछे से पूरी फिल्म तैयार करने वाले फिल्ममेकर्स के बारे में लोग कम ही जानते हैं। आज हम ऐसे ही फिल्ममेकर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल करने से पहले अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना किया और अपनी प्रतिभा के बूते पर नाम कमाया।
2 of 5
अनुभव सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां आज हम आपको उन तीन महान निर्देशकों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने आज के दौर में कई हिट फिल्में बनाई हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं आज लाखों-करोड़ो कमाने वाले निर्देशक एक समय में कुछ चंद रुपयों में गुजारा करते थे। इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा की। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पहली सैलरी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उनकी पहली सैलरी मात्र 80 रुपये थी। उस समय वह 18 साल के थे और वह स्मोकिंग की जरूरत को पूरा करने के लिए सातवीं कक्षा के बच्चे को अंकगणित का ट्यूशन पढ़ाते थे।
3 of 5
उमेश शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके बाद वेब सीरीज मोदी बनाने वाले निर्देशक उमेश शुक्ला के बारे में बात करते हैं। उन्होंने बताया कि पहली सैलरी के तौर उन्हें एक शो के लिए 35 रुपये मिलते थे जब वह निर्देशक महेंद्र जोशी के नेतृत्व में काम किया करते थे। इसके बाद उमेश ने एक सेल्समैन के तौर पर भी काम किया और तब उन्हें 400 रुपये मिला करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्कैम 1992' जैसी जबरदस्त वेब सीरीज बनाने वाले हंसल मेहता ने भी अपनी पहली सैलरी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि 16 साल की उम्र में उन्हें पहली सैलरी के तौर पर मात्र 450 रुपये प्रति महीना मिले थे। तब वह एक स्टोर में सेल्सपर्सन का काम करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बहुत बार अलग-अलग तरह के ट्रेंड देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड पिछले साल भी चला था। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारों ने अपनी पहली सैलरी के बारे में बताया था। इसी दौरान इन तीनों महान निर्देशकों की भी पहली सैलरी के बार में पता चला था और यह सिलसिला इसके बाद काफी लंबा चला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।