कहा जाता है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं और जमीन पर मिलती हैं। यूं तो प्यार की कोई उम्र और कोई मुकाम नहीं होता, मगर फिर भी दो प्रेमी अगर ताउम्र साथ रहें, इससे बेहतर शायद ही कुछ हो। आज हम आपको बताने जा रहें हैं उन प्रेमी जोड़ों के बारे में, जिन्होंने अपने प्यार का दामन हमेशा के लिए थाम लिया।
Valentine Spcl: आपको रूमानियत से भर देगी इन 15 लोगों की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान-गौरी छिब्बर
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी रोमांस के किंग हैं। उनकी और गौरी खान की लव स्टोरी के बारे में कौन नहीं जानता। अपने धर्म से अलग लड़की से प्यार करना और उसके पीछे मुंबई तक चले आना, शाहरुख की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। किंग खान और उनकी क्वीन गौरी के रिश्ते ने कई पड़ाव देखें हैं लेकिन उनका प्यार कभी भी कम नहीं हुआ।
अमिताभ बच्चन-जया भादुड़ी
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी भी कोई कम दिलचस्प नहीं है। दोनों मिले भले फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर थे, लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ा फिल्म 'एक नजर' के सेट पर। जया भादुड़ी तो वैसे भी इसी बात से इंप्रेस थीं कि वो हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं। जब दोनों घूमने के लिए लंदन जाने लगे, तभी अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन ने शादी की शर्त रख दी। अब प्यार में पड़े दो लोगों को इससे ज्यादा क्या चाहिए। दोनों की शादी को 40 साल हो चुके हैं।
ऋषि कपूर-नीतू सिंह
ऋषि कपूर अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनकी भी बोलती बंद हो गई थी जब वो नीतू सिंह से मिले थे। जहां ऋषि कपूर नीतू के बचपने पर अपना दिल गवां बैठे थे वहीं नीतू सभी लड़कियों की तरह ऋषि कपूर के स्टारडम से बच नहीं पाई थीं। दोनों ने पुराने प्रेमियों की तरह एक-दूसरे को लेटर लिखा करते थे। आखिर में दोनों ने एक-दूसरे को अपना मान कर शादी कर ली और इनका रिश्ता आज भी पहले के जैसा ही है।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन
दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की ने जब शादी करने की सोची तो कई लोगों का दिल टूट गया। अभिषेक और ऐश्वर्या कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन 'गुरू' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को अपने प्यार का एहसास हुआ। इसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या से अपने प्यार का इजहार किया और उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी। दोनों का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है जितना पहले था।