सब्सक्राइब करें

चला गया मेकअप का वो चितेरा, जिसके लिए अमिताभ बच्चन ने हफ्ते भर नहीं धोया चेहरा

पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 17 Feb 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
famous makeup artist pandhari juker dies at age 88 in mumbai
pandhari juker - फोटो : Social Media

नरगिस से लेकर करीना कपूर तक और दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान तक का मेकअप करने वाले हिंदी फिल्म जगत के मशहूर मेकअप कलाकार पंढरी जुकर का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। देश की आजादी के दिनों में फिल्म इंडस्ट्री में बिना परिवार की मर्जी के मेकअप की दुनिया में आए पंढरी जुकर को लोग पंढरी दादा के नाम से जानते रहे हैं। 88 साल के पंढरी दादा ने अपने जीवन के साठ साल हिंदी सिनेमा को दिए।



Trending Videos
famous makeup artist pandhari juker dies at age 88 in mumbai
यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

यशराज फिल्म्स की स्थापना करने वाले मशहूर निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा ने अपने निधन से पूर्व एक बातचीत में कहा था, “किसी चेहरे को परदे पर चमकाने का काम मेकअप नहीं होता। मेकअप वह होता है जो किसी शख्स के मन की सुंदरता को उसके चेहरे पर दिखा सके और ऐसा काम ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से लेकर रंगीन सिनेमा तक कोई कामयाबी से कर सका तो वह पंढरी दादा हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
famous makeup artist pandhari juker dies at age 88 in mumbai
Pandhari Juker - फोटो : bbc

यश चोपड़ा और पंढरी दादा का रिश्ता दशकों तक चला। वह भी यश चोपड़ा की काफी कद्र किया करते थे। बीबीसी के एक इंटरव्यू में पंढरी जुकर कहते हैं, "चांदनी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, सिलसिला, यश चोपड़ा की सभी फिल्मों से लेकर, सभी कलाकारों को खूबसूरत बनाया। श्रीदेवी को तैयार करने में काफी समय लगता था क्योंकि उनकी आंखों के मेकअप से लेकर हर चीज पर ध्यान देते थे और श्रीदेवी भी कभी जल्दबाजी नहीं करती थीं।"

famous makeup artist pandhari juker dies at age 88 in mumbai
Pandhari Juker - फोटो : bbc

यही वह दमदार कलाकार भी रहे जिन्होंने सुभाष घई से माधुरी दीक्षित को उनकी फिल्म कर्मा में लेने की सिफारिश की और तब सुभाष घई ने इससे इंकार कर दिया था। बाद में, पंढरी दादा के मेकअप का कमाल देखने के बाद सुभाष घई खुद माधुरी दीक्षित को साइन करने उनके घर तक गए। मीना कुमारी से लेकर मधु बाला, दिलीप कुमार, राज कपूर, देव आनंद, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और करीना कपूर तक का मेकअप करने वाले पंढरी दादा का सबसे मशहूर किस्सा अमिताभ बच्चन से जुड़ा है।

विज्ञापन
famous makeup artist pandhari juker dies at age 88 in mumbai
Pandhari Juker

उन दिनों अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी की शूटिंग गोवा में चल रही थी और फिल्म के किरदार के हिसाब से अमिताभ को दाढ़ी लगानी थी। एक दिन अमिताभ का मेकअप होने के बाद पंढरी को अचानक मुंबई लौटना पड़ा। अमिताभ ने पंढरी दादा के लौटने तक इसी गेटअप में शूटिंग की और चेहरा का मेकअप बनाए रखने के लिए ना मुंह धोया ना ठीक से कुल्ला ही किया।

माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने की 'कहानी' छोटे परदे पर भी हिट, लेकिन निर्माताओं ने ले डाला ये बड़ा फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed