फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhant Kapoor: मशहूर गायक महेंद्र कपूर के पोते सिद्धांत को मिला रहमान का साथ, अगले हफ्ते होगा म्यूजिकल धमाका

Wed, 08 Mar 2023 08:30 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Famous singer Mahendra Kapoor grandson Sidhant ready for debut with AR Rahman with single album Beparwah
सिद्धांत कपूर-महेंद्र कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'तुम अगर साथ देने का वादा करो' और 'मेरे देश की धरती सोना उगले उगले' जैसे प्रसिद्ध गीतों के गायक स्वर्गीय महेंद्र कपूर संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा खास रहेंगे। अब उनके पोते सिद्धांत कपूर अपने नए संगीत सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। सिद्धांत कपूर को संगीतकार ए आर रहमान का आशीर्वाद मिला है और काबिल हुनरमंदों को दुनिया के सामने चमकाने की उनकी योजना का हिस्सा अब सिद्धांत भी बने हैं। रहमान गुमनाम संगीत सितारों की खोज के लिए द सनशाइन आर्केस्ट्रा चलाते हैं और इसी योजना के तहत 14 मार्च को सिद्धांत मुंबई में अपने एक गाने के साथ लॉन्च होने जा रहे हैं।

Famous singer Mahendra Kapoor grandson Sidhant ready for debut with AR Rahman with single album Beparwah
सिद्धांत कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी में सिद्धांत कपूर का जो पहला सिंगल म्यूजिक अलबम रहमान लेकर आ रहे हैं, उसका नाम है, 'बेपरवाह'। इससे पहले सिद्धांत कपूर यूके और यूएसए में संगीत कंपनियों के लिए बहुत ही कम उम्र से संगीत देते आ रहे हैं। वह शास्त्रीय संगीत के प्रशिक्षित कलाकार हैं और उनके संगीत को बीबीसी, एमटीवी, डिस्कवरी, आईटीवी वन , स्काई, एनिमल प्लैनेट के साथ-साथ नीदरलैंड फिल्मों जैसे प्रतिष्ठित टेलीविजन चैनलों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रयोग किया गया है। सिद्धांत कपूर ने पश्चिमी संगीत जैज एक्सपोनेंट का प्रशिक्षण जेवियर फर्नांडीस से लिया है। संगीत और नृत्य के प्रतिष्ठित ट्रिनिटी संगीत विद्यालय से संगीत रचना में उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है।

Famous singer Mahendra Kapoor grandson Sidhant ready for debut with AR Rahman with single album Beparwah
सिद्धांत कपूर-रोहन कपूर-महेंद्र कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिद्धांत कपूर अब तक न्यूजीलैंड, नॉर्वेजियन, ऑस्ट्रेलियाई और स्विस की कई फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। फिल्मों के साथ सिद्धांत कपूर कई टेलीविजन शो में भी संगीत दे चुके हैं, उनकी नेटफ्लिक्स सीरीज 'द गुड प्लेस' को दो  पीपल्स चॉइस अवार्ड, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड, 14 प्राइमटाइम एमी अवार्ड मिल चुके हैं। अपने दादा और मशहूर  गायक महेंद्र कपूर और पिता गायक रोहन कपूर से संगीत सीखने की शुरुआत करने वाले सिद्धांत अपने प्रचार से दूर ही रहते रहे हैं।
Tu Jhoothi Main Makkaar Review: बेटे की कुर्बानियों की भावुक प्रेम कहानी, बदलते जमाने की मस्त फैमिली एंटरटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous singer Mahendra Kapoor grandson Sidhant ready for debut with AR Rahman with single album Beparwah
सिद्धांत कपूर अपने पिता रोहन कपूर के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिद्धांत ने भारतीय शास्त्रीय संगीत पंडित मुरली मनोहर शुक्ला से सीखा है। सिद्धांत कपूर के मुताबिक, 'बेपरवाह' हम सबके लिए बहुत खास है। संगीत घराने से होने के कारण मैं बहुत जिम्मेदारी  महसूस करता हूं। मुझे पता है कि सबको मुझसे बहुत उम्मीद है, यह एक ऐसा म्यूजिक सिंगल है जिसे हमने बेहतर बनाने के लिए आडियो और वीडियो दोनो पर कार्य किया है। हम बहुत उत्साहित हैं कि यह गीत जल्द ही आप सब के बीच में होगा।
Sahir Ludhianvi: साहिर लुधियानवी को डाकुओं ने भी दिया खूब सम्मान, किस्सा जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Famous singer Mahendra Kapoor grandson Sidhant ready for debut with AR Rahman with single album Beparwah
सिद्धांत कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिद्धांत कपूर का 'बेपरवाह' पहला हिंदी सिंगल अलबम है। सिद्धांत कपूर कहते हैं, 'ग्लोबल म्यूजिक के साथ मैं भारतीय संगीत के लिए कुछ करना चाहता था, भारतीय संगीत को मैं हमेशा गर्व और जिम्मेदारी से महसूस करता हूं।  'बेपरवाह' एक ऐसा ही गाना है जिसमें मुझे थीम, संगीत और गीत का कॉम्बिनेशन मिला, जो आज की भीड़ में अपनी एक जगह बना पाएगा। 'बेपरवाह' के थीम में संगीत के लिए बहुत स्कोप था और इसीलिए हमने इस गाने में सनशाइन आरकेस्ट्रा को सम्मिलित किया हैं।
B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed