फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: हिंदी के अलावा और भाषाओं में भी गाना गा चुके हैं ये सिंगर्स, संगीत और कला क्षेत्र को बनाया व्यापक

Sat, 10 Feb 2024 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Feb 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Famous Singers Who Sing in  Multiple Languages Shreya Ghosal Neeti Mohan Shilpa Rao Sonu Nigam
बॉलीवुड सिंगर्स - फोटो : अमर उजाला

संगीत और कला का क्षेत्र काफी बढ़ा और व्यापक है। इसे कोई भी सीमा कोई भी मजहब बांध नहीं सकता है। यह बार-बार भारतीय गायकों द्वारा साबित किया गया है, जिन्होंने भारत की हर भाषाओं को अपनाया और अलग-अलग भाषाओं के गाने को अपनी आवाज दी है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन गायकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी अपनी आवाज दी है

Famous Singers Who Sing in  Multiple Languages Shreya Ghosal Neeti Mohan Shilpa Rao Sonu Nigam
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अरिजीत सिंह
बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले गायक अरिजीत सिंह भी कई भाषाओं में गाने गा चुके हैं। आज शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसकी प्ले लिस्ट में अरिजीत सिंह के गाने नहीं होंगे। अरिजीत सिंह भी हिंदी गानों के अलावा अन्य भाषाओं में गाने गा चुके हैं, उन्होंने मिसेज सेन में एक बंगाली गाना गाया था।
Famous Singers Who Sing in  Multiple Languages Shreya Ghosal Neeti Mohan Shilpa Rao Sonu Nigam
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रेया घोषाल
सुरों की रानी श्रेया घोषाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। लता मंगेशकर के बाद दर्शक अब श्रेया को ही स्वर कोकिला का उपमान देते हैं। श्रेया ने हर इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। श्रेया ने कई तमिल फिल्मों में अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही गायिका ने कई साउथ फिल्मों के गाने में गाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Singers Who Sing in  Multiple Languages Shreya Ghosal Neeti Mohan Shilpa Rao Sonu Nigam
शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा राव
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली शिल्पा राव के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं। शिल्पा राव बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों के लिए भी गाने गा चुकी हैं, उन्होंने हाल ही में, जेलर का आइटम सॉन्ग गाया था। इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला था और साउथ के दर्शकों ने शिल्पा की आवाज की भी खूब सराहना की थी। शिल्पा भी इस गाने को गाकर बहुत खुश थीं।
विज्ञापन
Famous Singers Who Sing in  Multiple Languages Shreya Ghosal Neeti Mohan Shilpa Rao Sonu Nigam
नीति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम
नीति मोहन
नीति मोहन ने हमेशा से ही बॉलीवुड दर्शकों को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध किया है। गायिका हिंदी गानों के अलावा साउथ की फिल्मों में भी अपनी आवाज दे चुकी हैं। नीति मोहन ने 'नानुम राउडी धान' गाना गाया था, जिसे उन्होंने तमिल भाषा में गाया था। दर्शकों को यह गाना काफी पसंद भी आया था।

Kangana Ranaut:  कंगना रणौत ने पटेल को माना शिव का अवतार, हैदराबाद नरसंहार पर बनी फिल्म ‘रजाकार’ का ट्रेलर रिलीज
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed