फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: दो बार शादी करने पर भी टूट गया इन अभिनेत्रियों का 'पवित्र रिश्ता', लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Sun, 11 Feb 2024 05:47 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 05:47 PM IST
सार

कई टीवी सेलेब्रिटीज की दो-दो शादियां होने के बाद भी रिश्ता चल नहीं पाया। इन दिनों दलजीत कौर का रिश्ता टूटने की खबरें आ रही हैं। यहां हम इन्हीं सेलेब्रिटीज की बात करेंगे, जिनका दूसरी शादी के बाद भी रिश्ता नहीं चला और इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए
 

विज्ञापन
famous television celebrities whose second marriage hit the rocks and failed
dalljiet kaur - फोटो : instagram
शादी के बंधन में बंधने के लिए हर लड़के या लड़की के अपने कुछ खास अरमान होते हैं। अब इन्हें पूरा करने के लिए शादी तो कर लेते हैं लेकिन कई बार इसे निभा नहीं पाते। कुछ ऐसा ही हमारी टीवी सिलेब्रिटीज के साथ भी हो रहा है, जिनके रिश्ते टूटने के किस्से हम आए दिन सुनते रहते हैं। हद की बात तो ये है कि एक नहीं, इनकी दो शादियां होने के बाद भी ये आपस में तालमेल नहीं बैठा पाए और इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। यहां हम इन्हीं सेलेब्रिटीज की बात करेंगे, जिनका दूसरी शादी के बाद भी रिश्ता नहीं चल पाया।   

 

dalljiet kaur

famous television celebrities whose second marriage hit the rocks and failed
dalljiet kaur - फोटो : dalljiet instagram
दलजीत के रिश्ते में दरार
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर का रिश्ता इन दिनों अपने नाजुक दौर से गुजर रहा है। दलजीत एक मशहूर टीवी अदाकारा हैं जो 'इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘काला टीका’ में नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये अपने पति निखिल से अलग हो चुकी हैं। निखिल केन्या के बिजनेसमैन हैं। दलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से अपना सरनेम और पति के साथ तस्वीरें भी हटा ली हैं। दलजीत की दूसरी शादी को अभी बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है। एक साल पहले यानी 2023 में ही इनकी निखिल से शादी हुई है। दलजीत की पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी, जिससे इनका एक बेटा भी है।

shweta tiwari

famous television celebrities whose second marriage hit the rocks and failed
shweta tiwari - फोटो : shweta instagram
श्वेता का दो बार दिल टूटा
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बात करें, तो इनका नाम लेते ही ‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा याद आ जाती हैं। दरअसल, प्रेरणा के रूप में इनका ये रोल ही काफी दमदार था। श्वेता के लक ने पर्सनल लाइफ में उनका इतना साथ नहीं दिया। श्वेता की दो बार शादी हुई, लेकिन दोनों ही बार उनकी शादी शुदा जिंदगी में तकलीफें ही आईं। पहली बार उनका दिल तब टूटा, जब उन्होंने राजा चैधरी से शादी कर ली थी। राजा के गलत व्यवहार के चलते उन्हें जो यातना सहनी पड़ रही थी, उसने उनके रिश्ते को लंबा नहीं चलने दिया। 2007 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2013 में श्वेता ने दोबारा शादी का मन बनाया और अभिनव कोहली से शादी की। दोनों के एक बेटा भी हो गया, लेकिन 2019 में इनका तलाक हो गया। श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस फाइल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

chahat khanna

famous television celebrities whose second marriage hit the rocks and failed
chahat khanna - फोटो : chahat instagram
चाहत को नहीं मिली उनकी चाहत
सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस चाहत खन्ना का अपने दूसरे पति फरहान मिर्जा से तलाक 2018 में हुआ था। फरहान और चाहत की दो बेटियां भी हैं। इन दोनों ने साल 2013 में शादी की थी। दूसरी शादी से चाहत को उम्मीद बहुत थीं, लेकिन उनके रिश्ते का अंत उनके द्वारा फाइल किए गए केस से हो गया था जिसमें उन्होंने फरहान पर यौन शोषण और दिमागी तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया था। इससे पहले, चाहत की बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी से शादी हुई थी। 2006 में इन दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ समय तक इनके बीच सब अच्छा चला,लेकिन बाद में मन मुटाव रहने लगा। ये इतना बढ़ गया कि दोनों के रिश्ते का अंत ही हो गया।
विज्ञापन

sneha wagh

famous television celebrities whose second marriage hit the rocks and failed
sneha wagh - फोटो : sneha instagram
स्नेहा का हुआ दो बार तलाक
इस लिस्ट में एक और नाम आता है छोटे पर्दे की एक्ट्रेस स्नेहा वाघ का। ये अपने टीवी शो ज्योति से काफी मशहूर हुई थीं। स्नेहा की पहली शादी ही तब हो गई थी जब ये बहुत ही छोटी थीं। महज 19 साल की उम्र में इनकी पहली शादी हो गई थी। बात साल 2007 की है जब इनकी शादी आविष्कार से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था। वैसे शायद स्नेहा की कम उम्र भी उनकी शादी के टूटने का कारण बनी हो। हालांकि, बाद में उन्होंने फिर से हिम्मत जुटाई और शादी की। 2015 में स्नेहा ने अनुराग सोलंकी से शादी की,लेकिन एक साल बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed