फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaagaz 2: सतीश कौशिक की एक और ‘आखिरी’ फिल्म, जानिए क्या है यूपी के सीतापुर से खास कनेक्शन

Sun, 11 Feb 2024 04:58 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 11 Feb 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
satish kaushik film Kaagaz 2 story related to Sitapur UP about his upsc topper daughter starring anupam kher
कागज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की जब भी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली होती है तो फिल्म के निर्माता निर्देशक के तरफ से फिल्म को सतीश कौशिक की ‘आखिरी’ फिल्म बताई जाती है। मकसद यही होता है कि दर्शक इसे सतीश की आखिरी फिल्म समझकर फिल्म देखने जरूर आएंगे। अब सतीश कौशिक की फिल्म 'कागज 2' भी उनके करियर की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। हालांकि, वह अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में भी जगजीवन राम की भूमिका में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि फिल्म 'कागज 2'  की शूटिंग कब और कहां हुई? फिल्म की कहानी और सतीश कौशिक का इसमें किरदार क्या है?

satish kaushik film Kaagaz 2 story related to Sitapur UP about his upsc topper daughter starring anupam kher
कागज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की फिल्म ‘कागज 2’ का ट्रेलर शुक्रवार को मुंबई में लांच हुआ। इस फिल्म को सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म में सतीश कौशिक एक कॉमन मैन की भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2022 में लखनऊ और सीतापुर में हुई है। फिल्म की कहानी सीतापुर के एक कॉमन मैन और उसकी यूपीएससी टॉपर बेटी के बारे में हैं।

satish kaushik film Kaagaz 2 story related to Sitapur UP about his upsc topper daughter starring anupam kher
कागज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म कागज-2 फिल्म की कहानी सीतापुर से जुड़ी हुई है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक एक कॉमन मैन की भूमिका निभा रहे है। फिल्म की कहानी में अचानक नया मोड़ तब आता है जब उसकी यूपीएससी टॉपर बेटी फिसलकर गिर जाती है और उसके सिर में चोट लग जाती है। उसके पिता जब हॉस्पिटल लेकर जाते हैं तो शहर में रैली निकली होती है और वह चौक पर फंस जाती है। पिता गाड़ी लेकर न तो आगे जा सकते हैं और न ही पीछे जा सकते हैं। जब तक रैली खत्म होती है बेटी की मृत्यु हो जाती है। 
Pt. Narendra Sharma: विविध भारती के रचनाकार, लता मंगेशकर के सम्मानीय, ‘महाभारत’ में तय की भीष्म की श्वेत पोशाक

विज्ञापन
विज्ञापन
satish kaushik film Kaagaz 2 story related to Sitapur UP about his upsc topper daughter starring anupam kher
कागज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के अलावा नीना गुप्ता, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, अनंग देसाई और किरण कुमार की मुख्य भूमिकाएं हैं। बेटी की मृत्य के बाद जब एक कॉमन परिवार बिखर जाता है तो अनुपम खेर और दर्शन कुमार उसे न्याय दिलाते हैं। फिल्म में अनुपम खेर और दर्शन कुमार पिता-पुत्र की भूमिका में हैं। बतौर निर्देशक सतीश कौशिक ने फिल्म 'कागज' की भी शूटिंग सीतापुर में की थी जिसमे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर 7 जनवरी 2021 को रिलीज हुई थी।
Farah Khan: फराह ने खास अंदाज में दीं अपने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा किया दिल छू लेने वाला वीडियो

विज्ञापन
satish kaushik film Kaagaz 2 story related to Sitapur UP about his upsc topper daughter starring anupam kher
कागज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कागज 2' का निर्देशक साउथ सिनेमा के निर्देशक वीके प्रकाश ने किया है। ‘कागज’ की रिलीज के बाद ही सतीश कौशिक ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था कि अगर वह फिल्म 'कागज 2' में अभिनय करेंगे तो फिल्म का निर्देशन खुद नहीं करेंगे। इस फिल्म का निर्माण सतीश कौशिक की कंपनी के साथ वीनस ने किया है। फिल्म को अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
Raha Kapoor: दादा ऋषि कपूर की गोद में क्यूट राहा! नानी सोनी राजदान ने पोस्ट की प्यारी सी तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed