{"_id":"5f0fe68406731b43344c7c00","slug":"fan-asked-on-twitter-secret-of-fairness-creeam-r-madhvan-won-the-hearts-of-people-by-answering-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैन ने ट्विटर पर पूछा गोरेपन की क्रीम का राज, माधवन ने यह जवाब देकर जीत लिए लोगों के दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैन ने ट्विटर पर पूछा गोरेपन की क्रीम का राज, माधवन ने यह जवाब देकर जीत लिए लोगों के दिल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता आर माधवन सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। अपने प्रशंसकों की तरफ से पूछे गए सवालों के भी जवाब वह पूरी बेबाकी से देते हैं। सोशल मीडिया पर ही एक वाकया आज भी हुआ है। दरअसल, माधवन के एक प्रशंसक ने उनसे उनकी खूबसूरती और गोरेपन का राज पूछा। जिस पर माधवन ने एक शानदार जवाब देकर सबका दिल जीत लिया।
2 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
यह कहानी तब शुरू हुई जब माधवन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करके उसके साथ कैप्शन में लिखा, 'जिनके भी बोर्ड के रिजल्ट आए हैं, उन्हें मैं बताना चाहता हूं। जिनके अच्छे मार्क्स आए हैं, उन सब को तहे दिल से मुबारक हो। और बाकियों को यह बताना चाहता हूं कि मुझे 58 प्रतिशत मिले थे। अभी तो पिक्चर शुरू भी नहीं हुई है।' अपने ट्विटर हैंडल पर माधवन ने यह बात उन लोगों को खुश करने के लिए लिखी थी जो परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से निराश थे।
3 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
माधवन के इस ट्वीट के जवाब में उनके एक प्रशंसक ने उनसे पूछा, 'आपने अपने परीक्षा के नंबर पूरी ईमानदारी से बताए हैं। मैं उसकी सराहना करता हूं। लेकिन, इस मौके का फायदा में यह पूछने के लिए उठाना चाहता हूं कि आप अपनी त्वचा को गोरी रखने के लिए क्या चीज इस्तेमाल करते हैं? क्योंकि, मैं आप की पुरानी फोटो में अच्छे से देख सकता हूं। और वाकई मुझे यह जानने में पूरी दिलचस्पी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर माधवन
अपने इस प्रशंसक को माधवन ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया। माधवन ने इस सवाल के जवाब में लिखा, 'मैं वह बनने की कभी कोशिश नहीं करता हूं जो मैं नहीं हूं। और ना ही मैं उस पर खेद प्रकट करता हूं जो मैं हूं।'
माधवन ने आगे लिखा- 'मेरे भाई, आपको भी नहीं करना चाहिए। जैसे हो वैसा दिखो। बस प्राकृतिक रहो। यही सबसे आकर्षक दिखने का सही रास्ता है। (हंसते हुए) मैं तो जब भी गोल्फ खेलने जाता हूं तो धूप लगने से आसानी से गोरा हो जाता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।