{"_id":"5dc934128ebc3e5b6a3eb8ae","slug":"fan-touch-bobby-deol-feet-at-airport-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैन ने बॉबी देओल के छुए पैर तो यूं दिया आशीर्वाद, वीडियो देख यूजर कर रहे जमकर तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैन ने बॉबी देओल के छुए पैर तो यूं दिया आशीर्वाद, वीडियो देख यूजर कर रहे जमकर तारीफ
Mon, 11 Nov 2019 03:42 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 11 Nov 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
bobby deol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 4' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । फिलहाल बॉबी ने अभी तक अपनी अगली फिल्म का एलान नहीं किया है। बॉबी की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें 4 साल तक काम नहीं मिला था लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी कम नहीं हुई है ।
bobby deol
- फोटो : social media
हाल ही में बॉबी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान बॉबी ब्लैक एंड व्हाइट कलर की स्ट्रिप टीशर्ट और ट्राउजर में नजर आए। बॉबी जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे, कुछ फैंस ने उन्हें घेर लिया। एक ने तो बॉबी देओल के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
Bobby Deol
- फोटो : twitter
बॉबी ने अपना नम्र स्वभाव दिखाते हुए अपने सभी फैन से हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई । बॉबी का अपने फैंस के प्रति ये व्यवहार देखकर सोशल मीडिया यूजर उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं । बॉबी का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
bobby deol
बता दें कि बॉबी की फिल्म 'हाउसफुल 4' में उनके साथ रितेश देशमुख और अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आए । अब बॉबी वेब की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं । वो नेटफ्लिक्स की अगली सीरीज क्लास ऑफ 83 में नजर आएंगे ।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
विज्ञापन
bobby deol
इस सीरीज को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज प्रोड्यूस करेगी । साल 2018 में बॉबी ने 4 साल बाद फिल्म 'रेस 3' से बॉलीवुड में वापसी की थी। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अब उनके पास कई ऑफर हैं ।