{"_id":"64e0cde20eb74a1e2b0cacda","slug":"fans-asked-sobhita-dhulipala-to-play-roma-in-don-3-with-ranveer-singh-actress-reacted-2023-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Don 3: फैंस ने की शोभिता धूलिपाला से 'डॉन' की 'रोमा' बनने की मांग, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दिया यह जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Don 3: फैंस ने की शोभिता धूलिपाला से 'डॉन' की 'रोमा' बनने की मांग, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दिया यह जवाब
'डॉन' में रोमा का किरदार फिल्म के सबसे मशबूर पात्रों में से एक है। यह कहा जा सकता है कि बिना इस कैरेक्टर के डॉन की हर फिल्म अधूरी है।ओरिजनल डॉन में इस किरदार को जीनत अमान ने निभाया था। वहीं, फरहान अख्तर की फिल्मों में इस रोल को प्रियंका चोपड़ा ने अदा किया था। हाल ही में फिल्म के तीसरे भाग की घोषणा की गई है, जिसके बाद से ही लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इस फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि, लीड एक्ट्रेस को लेकर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि फिल्म में कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आ सकती हैं, लेकिन शोभिता धुलिपाला के फैंस चाहते हैं कि वह इस किरदार को निभाएं।
3 of 5
शोभिता धुलिपाला
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अब तक बड़ी संख्या में फैंस शोभिता को इस रोल में देखने की डिमांड कर चुके हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने आस्क मी ए क्वेच्शन का सेशन रखा था। इस दौरान उनसे एक फैन ने पूछा कि आपको मैं डॉन 3 में देखना पसंद करूंगा। इस पर जवाब देते हुए शोभिता ने कहा, “डॉन के बारे में इतने सारे सवाल। मैं इस पर क्या ही कह सकती हूं। रोमा का किरदार निभाना जाहिर तौर पर मेरे लिए सपने जैसा होगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शोभिता धुलिपाला
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 'मेड इन हेवन सीजन 2' के बारे में बात करते हुए शोभिता धूलिपाला ने कहा, "मेड इन हेवन सीजन 2 में तारा के रूप में वापस आना अद्भुत लगता है। मेरे लिए तारा की यात्रा आकर्षक और चुनौतीपूर्ण दोनों रही है, क्योंकि वह आदिल और फैजा के साथ भव्य शादियों की योजना बनाते समय अपने निजी जीवन को आगे बढ़ाती है।"
विज्ञापन
5 of 5
मेड इन हेवन 2 रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “दूसरे सीजन की शूटिंग का समय मेरे लिए अविश्वसनीय था। मुझे लगता है कि यह सीजन हमारे दर्शकों को और भी अधिक पसंद आएगा। पिछले सीजन से दर्शकों की अपेक्षाओं से मेल खाने और यहां तक कि उससे आगे निकलने का थोड़ा दबाव है, लेकिन मैं इसे लेकर सकारात्मक हूं। मुझे यकीन है कि मेड इन हेवन सीजन 2 दर्शकों को रोमांचित करेगा और मानव अस्तित्व की जटिलताओं के बारे में महत्वपूर्ण बातचीत को प्रेरित करेगा।''
TV Actress: कम उम्र में ही मशहूर हो गई थीं ये टीवी एक्ट्रेस, आज कर रही हैं करोड़ों दिलों पर राज
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।