सलमान खान की फिल्में 100 करोड़ से अधिक कमाई करने के लिए जानी जाती है। सलमान खान ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने तीन दशक के करियर में बुरा वक्त नहीं देखा है। सलमान खान की फिल्में फ्लॉप भी होती हैं, फिर भी उनके फैन का प्यार बरकरार रहता। लेकिन परदे पर फैंस सलमान खान की मरना कभी नहीं देख सकते। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सलमान की फिल्में कह रही हैं। सलमान ने वैसे तो कुछ ही ऐसी फिल्मों में काम किया है जिसमें उनकी मृत्यु हुई है, उनमें से केवल एक ही हिट हो सकी है, बाकी सभी फ्लॉप रही हैं। इतना ही नहीं सलमान का पिटना और पूरी फिल्म में रोना भी दर्शकों ने पसंद नहीं किया है। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे।
फैंस को पसंद नहीं है सलमान खान की मौत, जब-जब बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हुआ औंधे मुंह गिरी फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म बाबुल में सलमान खान के किरदार की मृत्यु बीच में ही हो जाती है, जो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी और जॉन जैसे कलाकारों के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही थी। दरअसल फैंस को सलमान खान से इतना लगाव है कि परदे पर भी उनकी मृत्यु नहीं देख सकते।
हैलो ब्रदर
इस फिल्म की शुरुआत में ही सलमान खान का किरदार हीरो मर जाता है। बाद में सलमान का दिल अरबाज को ट्रांफर कर दिया जाता है, जिस वजह से सलमान सिर्फ अरबाज को दिखते हैं। अब आप खुद ही सोचिए जिस फिल्म में सलमान खान पहले ही मर जाएंगे उस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होगा।
क्योंकि
'क्योंकि' में सलमान खान का किरदार मर जाता है और दर्शकों ने इसे प्लॉप करा दिया था। क्योंकि में जैकी श्रॉफ और करीना कपूर खान जैसे कलाकार भी थे। लेकिन दर्शकों को तो सिर्फ भाईजान से मतलब होता है।
हीरोज
फिल्म हीरोज में सलमान खान के किरदार की मृत्यु युद्ध के दौरान हो जाती है। हीरोज में सलमान खान की पत्नी का किरदार प्रीति जिंटा ने निभाया था। इसका परिणाम ये हुआ कि दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से नकार दिया।जब-जब फिल्मों में सलमान खान की मृत्यु हुई फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।