{"_id":"5c7e033bbdec22142a71ea9a","slug":"baahubali-fame-prabhas-expression-after-a-crazy-fan-softly-slaps-him-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रभास को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारकर भागी फैन, फिर 'बाहुबली' ने जो किया वो देखने लायक है...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रभास को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारकर भागी फैन, फिर 'बाहुबली' ने जो किया वो देखने लायक है...
Tue, 05 Mar 2019 10:34 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
prabhas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली फेम प्रभास इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी हैं । 'बाहुबली' को रिलीज हुए दो साल हो चुके हैं । इसके बाद से प्रभास की कोई फिल्म नहीं आई है । फिर भी प्रभास का नाम लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है । फैंस प्रभास के लिए पागल हैं । इसका एक नजारा हाल ही में देखने को मिला ।
prabhas
ये बात तो सभी को पता है कि लड़कियां प्रभास की दीवानी है । प्रभास हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए । यहां एक फैन प्रभास को देखकर सबकुछ भूल गई और उन्हें धीरे से थप्पड़ भी मार दिया । ये सब हुआ तो प्रभास भी फैन की हरकत से हैरान रह गए ।
prabhas
दरअसल, फैन ने एयरपोर्ट पर प्रभास को रोका और उनके साथ तस्वीर खिंचवाई । फैन बहुत ही उत्साहित दिख रही थी । उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था । फोटो खिंचवाने के बाद फैन ने धीरे से प्रभास के गाल पर थप्पड़ मार दिया । प्रभास देखते रह गए लेकिन उन्होंने फैन से कुछ नहीं कहा ।
View this post on Instagram
Most Excitement Feel Indi 😍❤ #Prabhas #Fanlove #vizag_shouts
A post shared by VIZAG SHOUTS (@dubstars__vizag) on
विज्ञापन
विज्ञापन
prabhas
वो अपने गाल को सहलाते हुए दूसरे फैन के साथ फोटो खिंचवाने लगे । प्रभास और उनकी चुलबुली फैन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है । बता दें कि 'बाहुबली' के बाद प्रभास के पास 6000 शादी के ऑफर आए थे लेकिन वो फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं ।
विज्ञापन
prabhas
फिल्म 'साहो' की बात करें तो प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। सुजीत के डायरेक्शन में बनने वाले इस फिल्म को तेलुगु, तमिल के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, मंदिरा बेदी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी ।