फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक ने फैंस को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर भगवान शिव से होने लगी 'तुलना'

Tue, 05 Mar 2019 10:17 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 05 Mar 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan fans want to seen him as Lord Shiva look in film after actor wish them Mahashivratri
hrithik roshan - फोटो : file photo
देशभर में 4 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अलग-अलग अंदाज में फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस बीच सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हो रही हैं वह हैं एक्टर ऋतिक रोशन। जी हां, उन्होंने ट्विटर पर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकमानएं दी हैं। 
Hrithik Roshan fans want to seen him as Lord Shiva look in film after actor wish them Mahashivratri
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
महाशिवरात्रि की शुभकमानएं देते ही ट्विटर पर भगवान शिव के रूप में उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दरअसल, 'धूम 2' एक्टर के फैंस ने फिल्म में भगवान शिव के किरदार के लिए उनको सबसे बेहतर बताया। फैंस ने शिव के रूप में उनकी कई तस्वीरें ट्वीट की। शिव के अलग-अलग अंदाज में उनकी कई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।
Hrithik Roshan fans want to seen him as Lord Shiva look in film after actor wish them Mahashivratri
hrithik roshan - फोटो : file photo
इन सभी फैंस ने उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए यह भी लिखा है कि फिल्म में शिव के किरदार के लिए उनसे बेहतर कोई और रोल कोई नहीं कर सकता है। बात करें ऋतिक रोशन की फिल्मों की तो काफी समय से वह 'सुपर 30' लेकर चर्चा में हैं। उनके फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan fans want to seen him as Lord Shiva look in film after actor wish them Mahashivratri
Hrithik Roshan - फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो पहले यह फिल्म साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश 'सुपर 30' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया। फिल्म पिछले काफी समय से अधर में लटकी पड़ी है। बताया जा रहा है कि अब यह फिल्म इस साल 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

 
विज्ञापन
Hrithik Roshan fans want to seen him as Lord Shiva look in film after actor wish them Mahashivratri
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
बता दें सुपर 30 विकास बहल की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। हालांकि विकास फिलहाल इस प्रोजेक्ट से बाहर हैं। यह फिल्म बिहार के टीचर आनंद कुमार के जीवन पर बनाई जा रही है। जाने-माने गणितज्ञ आनन्द कुमार गरीब बच्चों को आईआईटी के एग्जाम के लिए तैयार करते हैं। ये फिल्म उन्ही के जीवन पर बनाई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed