{"_id":"625bc5e34230bb7afe6f112d","slug":"fans-try-to-enter-in-shilpa-shett-car-see-how-actress-react","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shilpa Shetty: बेटी के साथ जा रहीं शिल्पा की गाड़ी में फैन ने की घुसने की कोशिश, अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shilpa Shetty: बेटी के साथ जा रहीं शिल्पा की गाड़ी में फैन ने की घुसने की कोशिश, अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। वह एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो लगभग हर प्लेटफार्म पर नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बड़े पर्दे के अलावा टेलीविजन, रेडियो, एप्लिकेशन और अपने लोकप्रिय यूट्यूब चैनल पर काफी शो दिए हैं। शिल्पा बहुत से रिएलिटी शो जज भी कर चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बच्चों और परिवार को भी सोशल मीडिया से दूर नहीं रखती हैं। शिल्पा की बेटी शमिशा भी अब कैमरा फ्रेंडली हो गई हैं। हाल ही में शिल्पा और शमिशा एकसाथ स्पॉट किए गए। इस दौरान दोनों ने तस्वीरें क्लिक कराईं।
2 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति खन्ना ने हाल ही में अपनी बेटी का दूसरा जन्मदिन कोकोमेलन थीम के साथ मनाया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी भी बेटी के साथ पहुंची। सामने आए एक वीडियो में शिल्पा और शमिशा मुंबई के जुहू में पार्टी वेन्यू से बाहर निकलने के बाद अपनी कार की तरफ जाती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें बाय कहा तो शमिशा भी उन्हें 'टाटा बाय बाय' कहने लगीं। इस दौरान एक फैन शिल्पा की गाड़ी के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। तभी शिल्पा ने उसको रोका और कहा- 'क्या कर रहे हो भाई'।
3 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को अच्छे से मैनेज करती हैं। वह अपने बच्चों को कभी अकेला नहीं छोड़तीं। वहीं स्मृति की बेटी के जन्मदिन की बात करें तो कई तस्वीरों में बर्थडे गर्ल अपने दोस्तों और केक के साथ पोज देते हुए देखी गईं। स्मृति ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- अनायका की कोकोमेलन बर्थडे पार्टी इवेंट मैनेजमेंट एंड डेकोर। स्मृति और गौतम गुप्ता ने 2020 में बेटी अनायका को जन्म दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी शिल्पा के पास 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें निकम्मा और सुखी है। शिल्पा ने हाल ही में फिल्म सुखी की शूटिंग पूरी की है। फिलहाल सुखी में शिल्पा के अलावा बाकी स्टार कास्ट को लेकर अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि कुछ दिनों पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। वहीं 'निकम्मा' में शिल्पा के साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ले सेतिया नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।